Google Analytics Meta Pixel अव्यवस्थाओं की धान खरीदी:कवर्धा और धमतरी में किसान सड़क पर उतरे, रास्ता जाम किया, महासमुंद में सोसायटी में जड़ा ताला - Ekhabri.com

अव्यवस्थाओं की धान खरीदी:कवर्धा और धमतरी में किसान सड़क पर उतरे, रास्ता जाम किया, महासमुंद में सोसायटी में जड़ा ताला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के महाअभियान की व्यवस्थाएं दूसरे दिन ही चरमरा गईं। धमतरी के दुगली में धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर जहां किसानों का दो दिन से प्रदर्शन जारी है। वहीं अब कवर्धा में भी बुधवार को किसानों ने मोर्चा खोल दिया। पंजीयन निरस्त होने से भड़के किसानों ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, महासमुंद में भी किसानों ने सोसायटी के गेट पर ताला जड़ा है।
कवर्धा: 9 क्विंटल से ज्यादा खरीदी नहीं होने से नाराज किसान
कवर्धा में कुकदूर (पंडरिया) में चाटां सेवा सहकारी समिति ने कई किसानों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनमें से कई किसानों ने धान नहीं बोई, वहीं कई अव्यवस्था की चपेट में आ गए। इसके बाद किसानों ने कुकदूर-बजाग मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश के शहडोल से जोड़ता है। किसान नेता रवि चंद्रवंशी का कहना है कि इस केंद्र में कई किसानों का पंजीयन निरस्त हुआ। वहीं केवल 9 क्विंटल धान खरीदी ही की जा रही है।
-जिले में 97,341 किसानों ने कराया है पंजीयन, पिछली बार से 11,868 ज्यादा
कबीरधाम जिले में 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समितियों के 94 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी जा रही है। जिले में इस वर्ष 97, 341 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जो कि पिछली बार की तुलना में 11,868 ज्यादा है। पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 85,473 थी। वहीं पिछले वर्षों की तुलना में धान का रकबा में 8349 हेक्टेयर बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष 30 नए प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति का गठन किया गया है।
धमतरी : किसानों ने एक दिसंबर की देर रात से जाम कर रखा है स्टेट हाईवे
धमतरी के दुगली में किसानों ने 30 नवंबर की सुबह हाईस्कूल के पास पंडाल लगाकर प्रदर्शन शुरू किया। शाम तक कोई अफसर नहीं पहुंचा तो देर रात किसान सड़क पर आ गए और स्टेट हाईवे जाम कर दिया। किसानों का कहना है, 20 साल से दुगली में केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। दुगली सहित 6 ग्राम पंचायतों में 1200 किसान पंजीकृत हैं। उन्हें धान बेचने 20-25 किमी दूर डोंगरडुला जाना पड़ता है। रास्ता खराब है। कलेक्टर को बुलाने की मांग पर किसान अड़े हैं।
-महासमुंद : किसानों के फेर में फंसा केंद्र, अफसरों को समिति की रिपोर्ट का इंतजार
महासमुंद के पिथौरा में धान उपार्जन केंद्र विलोपित करने से सरकड़ा के किसान आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने सोसायटी में ताला लगा दिया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकडा धान उपार्जन केंद्र नयापारा खुर्द यथावत रखे जाने की मांग की थी। 30 नवंबर तक मांग पूरी नहीं करने पर घेराव की चेतावनी भी दी। इसके बाद भी उसे नहीं सुना गया और एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई। इसके बाद किसानों का गुस्सा भड़क गया।
-किसानों के प्रदर्शन को लेकर कलेक्टर को दी गई सूचना
वहीं रऊट राकेश गोलछा ने बताया कि स्थल चयन के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है। उसका निर्णय नहीं आया है। रऊट ने बताया कि पटपर पाली, अमलीडीह, भिथिडीह के किसान पटपर पाली में और लहरौद, नयापारा, सरकडा के किसानों ने पुरानी जगी नयापारा में उपार्जन केंद्र शुरू करने का आवेदन दिया है। इसी को देखते हुए समिति का गठन किया गया था। किसानों के आंदोलन और उनकी मांग के साथ स्थिति के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया गया है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...