आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने नंबर वन का ताज खो दिया है। शुक्रवार को जारी की गई आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पोजीशन हासिल की है, विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई है। आईसीसी रैंकिंग नियम के मुताबिक 2016-17 के रिकॉर्ड को सालाना अपडेट में हटाने के बाद रैंकिंग में यह बदलाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान से नीचे खिसकी है।
अच्छी खबर यह है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में हालांकि टीम इंडिया नंबर-1 टीम बनी हुई है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी और इसके बाद प्वॉइंट टेबल के आधार पर टॉप-2 टीमों के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर फाइनल टेस्ट मैच खेला जाएगा।
2016-17 में टीम इंडिया ने 12 टेस्ट मैच जीते थे, जबकि महज एक में हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि 2016-17 के रिकॉर्ड्स हटाने की वजह से रैंकिंग में ये बदलाव देखने को मिले हैं। उस दौरान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सभी पांच टेस्ट सीरीज जीती थीं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी शामिल थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
रैंकिंग के लेटेस्ट अपडेट में मई 2019 से खेले गए टेस्ट मैचों को 100 परसेंट और उससे पहले के दो साल के टेस्ट मैचों को 50 परसेंट काउंट किया गया है। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गया है। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम वनडे इंटरनेशनल में टॉप पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में अब 116 प्वॉइंट्स हैं, न्यूजीलैंड 115 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे और टीम इंडिया 114 प्वॉइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...