Google Analytics Meta Pixel कोरोना उत्पत्ति की जांच के लिए जांच दल को अनुमति नहीं दे रहा चीन:गेब्रिएसस - Ekhabri.com

कोरोना उत्पत्ति की जांच के लिए जांच दल को अनुमति नहीं दे रहा चीन:गेब्रिएसस

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रिएसस ने कोरोना की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन द्वारा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को अनुमति में देरी किए जाने को लेकर निराशा जताई है। गेब्रिएसस ने कहा कि वह इस बात से बहुत निराश हैं कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करने के लिए चीन ने अभी भी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम के प्रवेश को अधिकृत नहीं किया है। यह जानकारी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है। जिनेवा में एक समाचार सम्मेलन में टेड्रोस अधनोम गेब्रिएसस ने बीजिंग की आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक टीम के सदस्यों ने डब्ल्यूएचओ और चीनी सरकार के बीच एक व्यवस्था के हिस्से के रूप में अपने देशों से चीन जाने के लिए पिछले 24 घंटे पहले तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज, हमें पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने टीम के चीन में आने के लिए आवश्यक अनुमति को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस खबर से बहुत निराश हूं, क्योंकि दो सदस्यों ने पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी थी और अन्य अंतिम समय पर यात्रा करने में सक्षम नहीं थे, लेकिन वरिष्ठ चीनी अधिकारियों के संपर्क में थे।
-वायरस फैलाव का चीन ने किया खंडन
बता दें कि चीन ने अमेरिका के इस आरोप का जोरदार खंडन किया कि नोवेल कोरोना वायरस उसके यहां की एक प्रयोगशाला से लीक हुआ। उसने कहा कि ऐसी आशंका है कि इस महामारी का प्रसार दुनिया में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग फैलने की वजह से हुआ। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग की यह टिप्प्पणी इन खबरों के बीच आई है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैज्ञानिकों का दस सदस्यीय दल कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए इस महीने चीन की यात्रा करेगा, जहां दिसंबर, 2019 में यह सामने आया था। चीन की तरफ से डब्ल्यूएचओ की टीम की यात्रा की पुष्टि की जानी बाकी है और वह उसे देश के मध्यभाग में वुहान जाने की अनुमति देने के विषय पर चुप है। चुनयिंग से जब डब्ल्यूएचओ की टीम की यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मेरे पास आपके लिए विस्तृत सूचना नहीं है। उनसे यह भी सवाल किया गया था कि क्या इस दल के यात्रा कार्यक्रम में वुहान भी शामिल है। चुनयिंग ने कहा, चीन डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग को बड़ा महत्व देता है। हम डब्ल्यूएचओ के काम के लिए सहयोग और सहूलियत प्रदान कर रहे हैं।
-दुनिया की कई जगहों पर एक साथ फैलने का दावा
चीन इस व्यापक दृष्टिकोण पर जोर-शोर से सवाल उठाता रहा है कि जानलेवा महामारी वुहान के समुद्री जीव बाजार से फैली, जहां जीवित जानवर बेचे जाते हैं। यह बाजार पिछले साल की शुरुआत से बंद और सील है। पिछले साल, डब्ल्यूएचओ के 194 सदस्य देशों वाले संचालक मंडल विश्व स्वास्थ्य सभा ने (कोरोना वायरस के संदर्भ में) अंतरराष्ट्रीय एवं डब्ल्यूएचओ के कदमों के निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र मूल्यांकनÓ के लिए स्वतंत्र जांच कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। उसने डब्ल्यूएचओ से इस वायरस के स्रोत और मानव जाति तक उसके पहुंचने के मार्ग की जांच करने को भी कहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...