Google Analytics Meta Pixel दुनिया का वो अनोखा देश, जहां बेटी से ही शादी कर सकता है पिता - Ekhabri.com

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां बेटी से ही शादी कर सकता है पिता

नई दिल्ली। किसी भी देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सही कानून व्यवस्था बहुत जरूरी है। अगर सही कानून व्यवस्था ना हो तो स्वभाविक सी बात है कि परेशानी बढ़ जाएगी। लेकिन कभी आपने सोचा है कि समाज की परेशानियों को दूर करने वाले कानून ही परेशानी की वजह बन जाएं तो क्या होगा? दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जहां बेहद अजीब कानून व्यवस्था है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।
गाने सुनाने के लिए कानून
कनाडा में कानून है कि यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना किसी कनेडियन द्वारा गाया गया हो। इस नियम को कनेडियन रेडियो एंड टेलीविजन आयोग के द्वारा बनाया गया है।
संसद में मौत गैरकानूनी
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। साल 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।
टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी
ये अजीबोगरीब कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। अगर आप स्विट्जरलैंड में किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हों, तो यहां रात 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वो आपका अपना घर ही क्यों न हो। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।
हर समय मुस्कुराना जरूरी
अगर आप इटली के मिलान शहर में हैं, तो जरूरी है कि आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में इससे छूट दी गई है। इसके अलावा अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
बेटी से शादी
ईरान में पिता अपनी बेटी से भी शादी कर सकता है। यह कानून  साल 2013 में पास हुआ था, जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है, लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।
नीले जींस पर प्रतिबंध
उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग की तानाशाही से तो आप वाकिफ ही होंगे। किम जोंग अपने देश में अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए भी मशहूर हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया में नीले रंग की जींस पर रोक है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए उत्तरी कोरिया में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...