Google Analytics Meta Pixel कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा:ब्रिटेन से रायपुर आई 2 महिलाएं पॉजिटिव मिलीं - Ekhabri.com

कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा:ब्रिटेन से रायपुर आई 2 महिलाएं पॉजिटिव मिलीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बना हुआ है। पिछले दिनों ब्रिटेन से रायपुर आईं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार और रविवार को उनके नमूने लिए थे। इन दो महिलाओं को मिलाकर प्रदेश में ब्रिटेन से आने वाले पॉजिटिव लोगों की संख्या 6 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 9 दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से 65 लोग छत्तीसगढ़ में आए हैं। उनमें से 53 लोगों की कोरोना जांच की गई है। उनमें से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो रायपुर से हैं। संक्रमित व्यक्तियों में दुर्ग-भिलाई के 2 और बिलासपुर व जांजगीर-चांपा के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया, ब्रिटेन से आए व्यक्तियों के सभी नमूनों की जांच रायपुर एम्स में हुई है। प्रदेश की प्रयोगशालाओं में वायरस के म्यूटेशन की जांच की क्षमता नहीं है। ऐसे में यहां ब्रिटेन में फैले कोविड-19 के नए स्ट्रेन की पहचान संभव नहीं है। ऐसे में पॉजिटिव पाए गए नमूनों को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लेबोरेट्री भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी। बताया जा रहा है, अगर वहां नए स्ट्रेन की पहचान हो गई तो उसके प्रोटोकॉल के मुताबिक रोकथाम की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल ब्रिटेन से आए पॉजिटिव लोगों को रायपुर एम्स के एक विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग का भी काम जारी है।
दूसरे प्रदेश चला गया एक प्रवासी गायब
स्वास्थ्य विभाग ने बताया जो 14 लोग ब्रिटेन से आने के बाद दूसरे प्रदेशों में चले गए थे, उनमें से 13 से संपर्क स्थापित हो गया है। उन्हें जहां हैं वहीं कोरोना जांच कराने को कहा गया है। एक व्यक्ति को प्रशासन ट्रेस नहीं कर पाया है।
ब्रिटेन से ही आया था प्रदेश का पहला कोरोना केस
छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला केस मार्च 2020 में आया था। यह ब्रिटेन में पढ़ाई कर रही एक युवती थी। उसने खुद एम्स जाकर जांच कराई थी। करीब दो सप्ताह के इलाज के बाद वह ठीक होकर लौटी।
फिर 14 की मौत : कम नहीं हो रही प्रदेश में कोरोना से मौत की रफ्तार, राजधानी में मरीज और मौत दोनों सबसे ज्यादा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा कम होने के नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को 20 मौत के बाद आज प्रदेश में 14 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। प्रदेश में आज 1134 मरीज नये संक्रमित मिले हैं, वहीं 1396 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अच्छी बात ये है कि 12472 प्रदेश में एक्टिव केस बच गये हैं। रायपुर में आज फिर 200 से ज्यादा मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 228 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 137, राजनांदगांव में 90, बालोद में 26, बेमेतरा में 15, कबीरधाम में 5, धमतरी में 76, बलौदाबाजार में 40, महासमुंद में 39, गरियाबंद में 2, बिलासपुर में 57, रायगढ़ में 68, कोरबा में 59, जांजगीर में 68, मुंगेली में 10, जीपीएम में 18, सरगुजा में 45, कोरिया में 14, सूरजपुर में 61, कोरिया में 14, सूरजपुर में 61, बलरामपुर में 18, जशपुर में 16, बस्तर में 6, कोंडगांव में 11, दंतेवाड़ा में 11, कांकेर में 10, बीजापुर में 6 नये केस मिले हैं। रायपुर और दुर्ग में 3-3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सूरजपुर में 2, बालोद, बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर, जशपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...