Google Analytics Meta Pixel घातक नए कोरोना वायरस की दस्तक, भारत में अलर्ट - Ekhabri.com

घातक नए कोरोना वायरस की दस्तक, भारत में अलर्ट

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद भारत अलर्ट हो गया है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने का फैसला लिया है। यह बैन 22 दिसंबर रात े 31 दिसंबर रात तक रहेगा। जो लोग कल आधी रात से पहले तक तक ब्रिटेन की फ्लाइट्स से भारत पहुंचेंगे, उनका एयरपोर्ट पर ही आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप पाया गया है। इसे वीयूआई202012/01 नाम दिया गया है। आशंका है कि यह पहले वाले वायरस से 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। इससे भारत में भी दहशत का माहौल है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसे लेकर अलर्ट है।
सऊदी ने बॉर्डर भी सील किया
सऊदी अरब सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। सऊदी ने अपनी सीमाएं भी एक हफ्ते के लिए सील कर दी हैं। सरकार ने कहा है कि जो लोग यूरोपीय देशों से सऊदी आए हैं, उन्हें दो हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं जो लोग बीते तीन महीने में यूरोप या नए कोरोना स्ट्रेन वाले क्षेत्रों से आए हैं, उन्हें कोरोना टेस्ट कराना होगा। इस बीच, तुर्की ने भी ब्रिटेन, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा दी है।
7 दिन के अंदर 72 हजार मरीजों की मौत
पूरी दुनिया में कोरोना का रूप घातक होते जा रहा है। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 17 लाख के पार हो गया है। हर दिन 10 से 12 हजार लोगों की मौत हो रही है। पिछले 7 दिनों का आंकड़ा देखें तो 72 हजार लोगों ने जान गंवाई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, रूस, यूके, इटली जैसे देशों में हो रहीं हैं।
13 देशों ने फ्लाइट्स रोकीं
ब्रिटेन में सरकार ने कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। लंदन में लोगों को घर से निकलने की मनाही हो सकती है। 13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, आॅस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने वङ से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कनाडा ने ब्रिटेन से आनी वाली फ्लाइट्स पर 72 घंटे का बैन लगाया है।
नया कोरोना वायरस, 5 देशों में फैला
नए कोरोना वायरस को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है. भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं. लेकिन अब तक नया कोरोना वायरस कम से कम पांच देशों में फैल चुका है. हालांकि, कई देशों ने आशंका जाहिर की है कि उनके यहां पहले से कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मौजूद हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ-साथ डेनमार्क, नीदरलैंड, आॅस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है. ब्रिटेन से एक यात्री रोम पहुंचा था, जिसकी वजह से इटली में नया कोरोना वायरस पाया गया है. फ्रांस में भी नए वायरस को लेकर चेतावनी दी गई है.फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ आवाजाही पर रोक लगाते हुए कहा है कि संभवत: उनके यहां भी नया कोरोना वायरस पहुंच चुका है. असल में म्यूटेशन की वजह से तैयार हुए नए कोरोना वायरस को अधिक संक्रामक बताया जा रहा है और ब्रिटेन में मामले बढ़ने के पीछे इसे ही जिम्मेदार समझा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...