Google Analytics Meta Pixel देश में 24 घंटे में कोरोना के 2500 से ज्यादा नए मामले आए - Ekhabri.com

देश में 24 घंटे में कोरोना के 2500 से ज्यादा नए मामले आए

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2553 नए मामले सामने आये हैं और 72 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1373 हो गई है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 42533 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज आई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1074 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 11707 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 678 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 12974 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 21 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 548 हो गयी है। वहीं राज्य में 2115 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 374 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 5428 हो गयी है तथा 28 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 290 पर पहुंच गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं और पिछले 24 घंटाें में 427 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 4549 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है जबकि अब तक कुल 1362 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 116 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2886 हो गया। राज्य में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 71 हो गई है। तमिलनाडु में 266 नये संक्रमित मामले सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3023 हो गई तथा अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस वायरस की चपेट में अब तक 2846 लोग आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान पांच और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 156 हो गयी है।

Read Also  लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिलने से हड़कंप

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 158 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2645 हो गई है तथा कोरोना से मरने वालों की संख्या 43 पर स्थिर है। वहीं राज्य में अभी तक 754 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस का 19 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमितों की संख्या 1082 हो गयी तथा अब तक कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में इस अविधि में एक नया मामला सामने आया तथा यहां संक्रमितों की संख्या 500 हो गई हैं और अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1583 और कर्नाटक में 614 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में कोरोना से मरने वालों की संख्या क्रमश: 33 और 25 बनी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 701 है और अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पंजाब में 21, पश्चिम बंगाल में 35, हरियाणा में पांच और बिहार में चार, झारखंड में तीन तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

नेशनल हाईवे पर युवती ने BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किया डांस, अब पुलिस ने की कार्यवाही

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। कार के सनरूफ को खोल कर इसका दुरुपयोग करना युवती को भारी पड़ा है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *