Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना मरीजों की संख्या 37 हजार के पार - Ekhabri.com

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 37 हजार के पार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 37,336 हो गई है। इस आंकड़े के मुताबिक अभी भी देश मे 26,167 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से 9950 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार सुबह तक 1218 लोगों की मौत की सूचना है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2293 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक के दैनिक आंकड़ों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। वहीं बीते 24 घंटे में 71 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक अंडमान में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 33 तक रुका हुआ है। यहां 16 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है । आंध्र प्रदेश में आकड़ा 1463 पहुंच गया है। 403 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि यहां 33 लोगों की मौत दर्ज की गयी है।

असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गयी है, 32 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 1 शख्स की मौत हो गई है। इधर, अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है।
बिहार ने अभी भी कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सुबह तक यहां 3738 लोग इस बीमारी से ग्रसित बताये गये हैं, जिनमे में से 98 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। यहां 3 की मौत हुई है।

उधर, चंडीगढ़ में यह आंकड़ा 88 पहुंच गया है, जबकि 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छतीसगढ़ में शनिवार सुबह तक 43 कोरोना मरीजों की संख्या पहुंच चुकी थी, यहां 36 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण पर फिलहाल लगाम लगता नही दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक दिल्ली में कोरोना पीड़ित लोंगो की संख्या 3738 पहुंच गयी है। इनमें से 1167 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अकेले दिल्ली में 61 लोगों की मौत हो गयी है। उधर गोवा कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है।

गुजरात में शनिवार सुबह तक कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 4741 हो गई है, जबकि 735 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां 236 लोगों की यहां मौत हो गई है । हरियाणा में 360 मामले सामने आए हैं। 227 को डिस्चार्ज किया गया। चार की मौत हुई है। हिमाचल में 40 मामले सामने आए हैं ।30 को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां शनिवार सुबह तक एक शख्स की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 600 को पार कर गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 639 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए गए हैं। इनमें से 247 डिस्चार्ज किया जा चुका है। 8 की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 111 पर बना हुआ है। यहां 20 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है। कर्नाटक में आंकड़ा 589 हो गया है 251 को डिस्चार्ज किया गया 22 की मौत हुई है। केरल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार सुबह तक 497 पहुंच गई थी, जिनमें से 312 को डिस्चार्ज किया गयाए जबकि 4 लोगों की मौत हुई है।

उधर, लद्दाख में 22 मामले सामने आए हैं। अब तक 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में आंकड़ा 2719 पहुंच गया है। 524 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 145 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र देश में अब भी कोरोना के मामले में अव्वल बना हुआ है। यहां शनिवार सुबह तक 11506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं, जिनमें से 1879 लोग डिस्चार्ज किया जा चुका है। 485 लोगो की यहां मौत हो गई है।

मणिपुर में अभी भी कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। मेघालय में से 12 मामले सामने आए हैं। इनमें से सिर्फ एक की मौत हुई है। मिजोरम में सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया हैए जबकि उड़ीसा से 149 मामले शनिवार सुबह तक दर्ज किए गए हैं। इनमें से 55 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक की मौत हुई है। दूसरी तरफ पुडुचेरी में यह संख्या 8 पहुंच चुकी है, जिनमें से पांच को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पंजाब में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 480 पहुंच चुकी है। 90 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। यहां 19 की मौत हो गई है। राजस्थान में यह आंकड़ा 2666 हो गया है। 1116 को को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 62 की मौत हो गई है। उधर तमिलनाडु में आंकड़ा 1312 तक पहुंच गई है। 1312 को डिस्चार्ज किया है चुका है। यहां 28 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में यह संख्या 1039 है। 441 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 26 की मौत हुई है।

इस बीच त्रिपुरा देश का कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। उत्तराखंड से 58 लोगों के इस वायरस से पीड़ित होने की सूचना है, जबकि यहां 36 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा शनिवार सुबह तक 2328 पहुंच गया है। 654 को डिस्चार्ज किया गया जा चुका है। अकेले यूपी में 42 की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में शनिवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 795 लोग वायरस से पीड़ित थे। 139 को डिस्चार्ज किया गया,यहां 33 की मौत हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *