Google Analytics Meta Pixel प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस उठाएगी रेल टिकट का पूरा खर्च - Ekhabri.com

प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस उठाएगी रेल टिकट का पूरा खर्च

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के कारण फंसे मजदूरों के लिए घर लौटने की व्यवस्था नहीं करने पर सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के इन दूतों के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए कांग्रेस अपने घरों को लौट रहे मजदूरों का रेल किराया वहन करेगी। सोमवार को यहां जारी एक बयान में इन मजदूरों का उनके घर तक जाने का रेल किराया देने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार मुश्किल में फंसे देश के लोगों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करने में असफल हुई है जिसके कारण आज भी लाखों श्रमिक तथा कामगार पूरे देश के अलग-अलग कोनों से असहाय होकर घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वे अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन उनके पास न साधन है और न पैसा।

उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की इस घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहे हैं। यह आश्चर्य की बात है जो रेल रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रुपये का सहयोग दे सकता है वह तरक्की के इन ध्वजवाहकों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा देने की व्यवस्था क्यों नहीं कर रहा है।’

गांधी ने श्रमिक तथा कामगार वर्ग को राष्ट्र निर्माण का दूत और देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा है कि उनकी मेहनत और कुर्बानी पर ही राष्ट्र के विकास की नींव खड़ी है लेकिन सरकार ने उनकी परवाह नहीं की है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक तथा कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए।

Read Also  इन ट्रेनों के लेट होने पर लोगों को नहीं मिल रहा मुआवजा

उन्होंने कहा, “1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक तथा कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी।”

उन्होंने कहा “कांग्रेस ने लॉकडाउन के कारण फंसे हुए मेहनतकश श्रमिकों तथा कामगारों की निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने, इसलिए कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक तथा कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और इसके वास्ते जरूरी कदम उठाएगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जब विदेशों में फंसे भारतीयों को हवाई जहाजों से निशुल्क स्वदेश ला सकती है, गुजरात के केवल एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट तथा भोजन इत्यादि पर खर्च कर सकती है तो देश के कामगारोें काे रेलों में निशुल्क लाने की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *