Google Analytics Meta Pixel महासमुंद में बाइक सवार 3 युवकों ने बी-एड की छात्रा को सिर में मार दी गोली - Ekhabri.com

महासमुंद में बाइक सवार 3 युवकों ने बी-एड की छात्रा को सिर में मार दी गोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुरुवार दोपहर तीन युवकों ने एक बी-एड की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। युवकों ने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि छात्रा उनसे बात नहीं करती थी। सिर में कान के पास गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से भाग निकले। फिर उनमें से एक युवक कोतवाली थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसे ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बेलसोडा गांव निवासी रूपा धीवर (22) बी-एड की छात्रा थी। वह गुरुवार को अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर से लौट रही थी। इसी दौरान सुंदर नगर में दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने रूपा को आवाज दी। जैसे ही वह रुकी युवक बाइक से उतरा और कट्टे से फायर कर दिया। गोली रूपा की कनपटी पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले।
पुलिस जांच कर रही थी, तब तक आरोपी थाने पहुंच गया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साइबर टीम के साथ जांच शुरू की। अभी परिजनों से बात कर उनके बयान नोट किए जा रहे थे कि इसी बीच एक युवक थाने पहुंचा और सरेंडर कर खुद को रूपा का हत्यारा बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक का नाम चंद्रशेखर परमार है। वह भी बेलसोडा गांव का रहने वाला है और ड्राइवरी करता है। प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह रूपा से एक तरफा प्यार करता था।
दिल्ली के आसपास से खरीदा था मारने के लिए कट्टा
एडिशनल रढ मेघा टेम्भूलकर ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में चंद्रशेखर ने बताया कि रूपा को मारने की साजिश उसी ने रची थी। इसके लिए अपने दो दोस्तों परब निषाद और एक अन्य को तैयार किया। बाइक भी परब की ही थी। हत्या के लिए चंद्रशेखर ने दिल्ली-मेरठ के आसपास से कट्टा खरीदा था। फिलहाल उससे अभी और पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं। अभी दूसरे का नाम सामने नहीं आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...