Google Analytics Meta Pixel महिला तस्कर गिरफ्तार, चार लाख का गांजा तथा कार ज़ब्त - Ekhabri.com

महिला तस्कर गिरफ्तार, चार लाख का गांजा तथा कार ज़ब्त

कांकेर।चारामा पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से चार लाख का गांजा जब्त किया हे। वहीं एक कार को भी कब्जे में लिया है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, एसडीओ पुलिस तस्लीम आरिफ़ के मार्गदर्शन में चारामा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा भारी मात्रा में गांजा सहित कार ज़ब्त की गई है। इस मामले में डिंडोरी मध्य प्रदेश की गांजा तस्कर महिला छाया परस्ते उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मुखबिर से पक्की सूचना मिलने पर कांकेर के पुलिस अधिकारियों तथा चारामा के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा नाकेबंदी की गई थी, जिसे देखकर गांजा तस्करों की कार बड़ी तेजी से गांव के रास्ते फरार होने की कोशिश करने लगी, लेकिन चारामा की महिला पुलिस ने कार रुकवा कर अंदर बैठी महिला गांजा तस्कर को दौड़ाया। ड्राइवर कार से कूद फांद कर जंगल के अंदर गायब हो गया, पर महिला पुलिस गांजा तस्कर छाया बाई को पकडऩे में कामयाब रही । उसके पास से 17 पैकेट्स में चार लाख दस हजार कीमत का गांजा बरामद हुआ।,नियमानुसार कार भी ज़ब्त की गई, जिसकी अंदाजऩ कीमत 7 लाख रुपए है। कुल जब्ती इस तरह से ग्यारह लाख दस हजार के बराबर होती है। गांजा तस्कर महिला से पूछताछ में उसने अपने ड्राइवर साथी का नाम करण रजक उम्र 20 वर्ष बताया,जो रायसेन मध्य प्रदेश का निवासी है। फिलहाल पुलिस इस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के गांजा की खपत मध्य प्रदेश तथा आगे बहुत अधिक होने के कारण तस्कर लोग बस्तर संभाग के रास्ते से बहुत गांजा तस्करी करते हैं। इनमें से अधिकतर जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े भी गए हैं । कल की इस घटना की शहर तथा जिले में जमकर चर्चा है और लोग कांकेर पुलिस तथा चारामा की महिला पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...