रायपुर। रायपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक उत्साहपूर्वक कोरोना का वैक्सीन लगवाने सामने आ रहे हैं। कोरोना टीकाकरण का कार्य जिले के 283 शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के माध्यम से किया जा रहा है। गत् 5 अपे्रल सोमवार को रायपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में 23 हजार 724 नागरिकों ने कोरोना का वैक्सीन लगवाया। जिले में अभी तक 2 लाख 31 हजार 387 नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। इसमें से 36 हजार 723 नागरिक ऐसे है, जिन्होंने कोरोना का दूसरा डोज भी लगवा लिया है। इस तरह 2 लाख 68 हजार 110 कोरोना टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है। इसमें से 2 लाख 62 हजार 463 नागरिकों को कोविशिल्ड और 5 हजार 647 नागरिकों कोवैक्सिन का टीका लगाया गया है। 5 अपे्रल को जिले के रायपुुर शहरी क्षेत्र में जहां 9 हजार 603 नागरिकों, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 431 और निजी चिकित्सालयों के माध्यम से 1 हजार 622 नागरिकों ने कोरोना का वैक्सीन लगवाया, वही विकासखंडवार अभनपुर में 2 हजार 935, आरंग में 2 हजार 879, धरसीवां में 2 हजार 647 और तिल्दा में 3 हजार 607 ग्रामीण जनों ने कोरोना का टीका लगवाया।
शहरी क्षेत्र में इतना हुआ वैक्सीनेशन
जिले में अभी तक रायपुर शहरी क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार 423 नागरिकों, बीरगांव शहरी क्षेत्र में 4 हजार 360 नागरिकों, निजी अस्पतालों के माध्यम से 29 हजार 316 नागरिकों ने कोरोना का वैक्सीन लगवाया है। इसी तरह विकासखंडवार अभनपुर में 26 हजार 265, आरंग में 27 हजार 107, धरसीवां में 15 हजार 194 और तिल्दा में 25 हजार 445 ग्रामीणों ने कोरोना वैक्सीन लगवाया है। उल्लेखनीय है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जा रहा है। शासकीय चिकित्सालयों में यह वैक्सीन नि:शुल्क लगाया जा रहा है। निजी चिकित्सालयों में टीका लगाने का मुल्य 250 रुपए निर्धारित किया गया है। वर्तमान में अब सभी शासकीय अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेंडिकल कॉलेज रायपुर, एम्स, जिला चिकित्सालय पंडरी, सिविल हास्पिटल माना, शहरी क्षे़त्रों के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, ड्रिस्टीक्ट रेलवे हास्पिटल, ई.एस.आई.सी हास्पिटल, विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, इंद्रवती भवन अन्य टीकाकरण केन्द्र और विभिन्न निजी चिकित्सालयों से भी कोरोना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...