रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दूसरे सीजन के मैच रायपुर में होंगे। इसके लिए कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर राजधानी आने वाले हैं। फाइनल, सेमीफाइनल समेत 4 अन्य मैचों की मेजबानी रायपुर करेगा। मैच 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मुकाबले होंगे। जानकारी के अनुसार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के दो मैच खेले जायेंगे। मैच के दौरान कप्तान सचिन तेंदुलकर, सहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज शामिल होंगे।










