Google Analytics Meta Pixel कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी आसान, चीनी सीमा तक बनी सड़क राष्ट्र को समर्पित - Ekhabri.com

कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी आसान, चीनी सीमा तक बनी सड़क राष्ट्र को समर्पित

चीन सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से देश की ताकत और बढ़ने जा रही है। 14 साल के अथक प्रयास के बाद गर्बाधार-लिपुलेख तक बनी सीमांत की सामरिक महत्व वाली पहली सड़क को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को समर्पित किया। उन्होंने ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी उपस्थित थे।

इस सड़क के बनने से कैलाश मानसरोवर यात्रा अब आसान हो जाएगी। यात्रियों को अब कम पैदल चलना पड़ेगा साथ ही यात्रा करने में पहले के मुकाबले 6 दिन कम लगेंगे। उत्तराखंड के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बीआरओ ने लिपुलेख दर्रे से पांच किलोमीटर पहले तक सड़क तैयार कर ली है। यह सड़क सामरिक लिहाज से भी अहम है। इससे सुरक्षा बलों को भी राहत मिलेगी और कनेक्टिविटी आसान होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस लिंक रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे।

वहीं उत्तराखंड में बीआरओ कैलाश मानसरोवर तक का रास्ता बना रहा है। यह रास्ता काली नदी के किनारे किनारे बनाया गया है। काली नदी भारत और नेपाल के बीच में है। यह सड़क लिपुलेख दर्रे तक बनेगी। बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से तवाघाट तक 107 किलोमीटर की दूरी है और डबल लेन रोड है, जिसका मेंटेनेंस बीआरओ कर रहा है। तवाघाट से आगे घटियाबगड़ तक 19.5 किलोमीटर की सिंगल लेन रोड है जिसे डबल लेन किया जा रहा है। घटियाबगड़ से लिपुलेख तक की 80 किलोमीटर की सड़क पर भी बीआरओ काम कर रहा है। इसमें लिपुलेख दर्रे से पांच किलोमीटर पहले तक सड़क बन गई है।

Read Also  मथुरा में ट्रक में घुस गई कार, दो युवतियों समेत चार मौत

यह सड़क बनने से सुरक्षा बलों का आना जाना भी आसान हो जाएगा। पिथौरागढ़ से चीन और नेपाल बॉर्डर लगता है। यहां आर्मी के अलावा आईटीबीपी और एसएसबी भी तैनात है। सड़क बनने से इन्हें भी राहत मिलेगी। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रियों को फायदा होगा। अब लिपुलेख दर्रे के पांच किलोमीटर पहले तक गाड़ी जा सकती हैं। इसका मतलब है कि गुंजी में एक्लेमटाइजेशन के लिए पहला नाइट स्टे कर एक्लेमटाइजेशन की दूसरी स्टेज लिपुलेख के पास पूरी कर सकते हैं। साथ ही अब पांच दिन पैदल चलने के बजाय यह दूरी दो दिन में गाड़ी से पूरी हो जाएगी। इससे 6 दिन बचेंगे।

तीन दिन जाते वक्त और तीन दिन आते वक्त। सिक्किम और काठमांडू से भी कैलाश मानसरोवर जा सकते हैं लेकिन उत्तराखंड का यह रूट सबसे छोटा है और सबसे सस्ता पड़ता है। इसमें एयर ट्रैवल भी नहीं करना होता। जब पांच किलोमीटर की सड़क भी पूरी हो जाएगी तब लिपुलेख दर्रे तक गाड़ी से जाने के बाद चीन की तरफ बस 5 किलोमीटर ही पैदल चलना होगा।

बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के मुताबिक 2016 में भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी यानी एकदम बॉर्डर तक रोड बनाने पर अस्थाई तौर पर रोक लगाई थी और अभी यह रोक हटना बाकी है। यह रोक हट गई तो लिपुलेख दर्रे तक की कनेक्टिविटी का काम इसी महीने शुरू किया जा सकता है और यह काम इसी साल दिसंबर तक पूरा हो सकता है।

शनिवार से सेना और अर्द्ध सैनिक बल की गाड़ियों को संचालन की अनुमति होगी। आम लोगों के वाहनों को कुछ दिनों बाद अनुमति दी जा सकती है। सड़क के बनने से कैलाश मानसरोवर यात्रा, छोटा कैलाश यात्रा सहित माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों के लिए राह आसान होगी। इसके अलावा सामरिक महत्व की दृष्टि से भी सड़क का निर्माण महत्वपूर्ण है। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *