Google Analytics Meta Pixel नसबंदी के बाद एक साथ 3 बच्चों को जन्म, लॉकडाउन में गूंजी किलकारी - Ekhabri.com

नसबंदी के बाद एक साथ 3 बच्चों को जन्म, लॉकडाउन में गूंजी किलकारी

कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन के है। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के कारण से लोगों की मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता ही जा रहा, वहीं चिकित्सालयों में किलकारियां भी गूंज रही है। कहीं खुशी-कहीं गम के हालात के बीच छत्‍तीसगढ के कोंडागांव में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। पति की नसबंदी के बाद महिला के एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने से इस दंपती की चिंता इनके लालन-पालन को लेकर बढ़ गई है।

परिजनों ने बताया कि महिला का चौथा प्रसव है। इससे पहले उनके तीन बच्चे हैं। तीन बच्चों के बाद परिवार नियोजन को अपनाते हुए महिला के पति ने चार वर्ष पहले पुरुष नसबंदी कराई थी। लेकिन नसबंदी के बाद भी महिला पुनः गर्भवती हो गई और एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी तो है। साथ ही गरीब आदिवासी परिवार पहले से ही 3 बच्चों के लालन-पालन व शिक्षा-दीक्षा को लेकर आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। परिवार नियोजन योजना को अपनाने के बाद पुनः तीन बच्चों का जन्म होने से चिकित्सकों की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहा है।

कोंडागांव जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामपुर में 28अप्रैल की रात करीब 10 बजे किलकारियां गूंजने लगी। जहां महिला दशमति पति संतु राम उम्र 33 वर्ष ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से एक लड़का और दो लड़की हैं। हालांकि तीन बच्चे होने की वजह से नवजात बच्चों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से लड़के का वजन दो किलोग्राम व लड़कियां डेढ़-डेढ़ किलोग्राम की हैं। चिकित्सकों की देखरेख में जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

Read Also  छठ के लिए नीतीश सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश जारी, लोगों से की जा रही अपील

जिस महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, वह ग्राम पल्ली की रहने वाली है। मंगलवार शाम से महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। परिजनों ने महिला को जिला हॉस्पिटल कोंडागांव ले जाने के लिए घर से निकाला। महिला का प्रसव पीड़ा बढ़ता देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामपुर में रात 9 बजे पहुंचे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *