Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ जिले में 71 विकास कार्यों का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ जिले में 71 विकास कार्यों का किया शुभारंभ

रायपुर, 13 अगस्त 2025।खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 611.21 करोड़ रुपये की सौगात दी। ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 71 विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने जिले का गठन तो किया, लेकिन बुनियादी ढांचे के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। अब सरकार का लक्ष्य खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को आधुनिक सुविधाओं और मजबूत अधोसंरचना से सुसज्जित करना है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं—

 

  • पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • छुुईखदान में 50 लाख रुपये से उच्च स्तरीय पानी की टंकी बनेगी।

  • पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ की स्थापना।

  • खैरागढ़ में 500 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण।

  • मुढ़ीपार में महाविद्यालय की स्थापना।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

 

महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खरीदी दर बढ़ाई गई है, भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है और श्रीरामलला दर्शन योजना से अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्या जा चुके हैं।

Read Also  केते एक्सटेंशन परियोजना के समर्थन में सौंपा गया ज्ञापन

 

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाली देश की पहली सरकार छत्तीसगढ़ है।

 

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *