Google Analytics Meta Pixel राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने घर-घर जाएंगे भाजपा विधायक - Ekhabri.com

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने घर-घर जाएंगे भाजपा विधायक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आरएसएस के पदाधिकारियों ने भाजपा नेतृत्व को निर्देश दिए हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने के अभियान में पार्टी के विधायकों को घर-घर भेजें, जिससे मंदिर के लिए रकम जुटाने के साथ-साथ विधायकों का जनसंपर्क अभियान भी शुरू हो जाए। इस दौरान विधायक लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। आरएसएस के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में एक से 14 जनवरी तक राम मंदिर के लिए सम्पर्क अभियान चलाएं। विधायकों और पदाधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह इस अभियान के तहत हर घर तक पहुंचने की कोशिश करें। इस दौरान दस से एक हजार रुपए तक चंदा जुटाएं। अभियान में विधायकों के काम की निगरानी आरएसएस करेगा। अभियान के बारे में भाजपा के एक विधायक ने बताया कि राम मंदिर के निर्माण के लिए एक जनवरी से 14 जनवरी तक घर-घर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के आला अधिकारियों का निर्देश है कि इस अभियान में एक भी घर न छूटे। सबसे मदद लेने की कोशिश की जाए।
भाजपा के रणनीतिकारों की माने तो पार्टी के इस अभियान का मकसद यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को सक्रिय करना है। पार्टी के हाईकमान का मानना है कि राम मंदिर के नाम पर यदि कार्यकर्ता हर घर तक अलख जगाने में कामयाब हो गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है।
मंदिर के निर्माण के लिए पैसा सरकारी पैसा नही लेंगे : आलोक कुमार
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक देश और मध्य प्रदेश में जन-जन को जोड़कर निधि समर्पण के अंतर्गत राशि संग्रह की जाएगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार आज भोपाल प्रवास पर आए। आलोक कुमार ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए बताया सोमनाथ मंदिर निर्माण के समय महात्मा गांधी ने ये राय दी थी कि सरकार मंदिर का ट्रस्ट बनाए, लेकिन मंदिर के निर्माण के लिए पैसा सरकारी खजाने से नहीं जाए। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में सरकारों से पैसा स्वीकार नहीं करेंगे। पहले सोचा था कि 4 लाख गांवों में जाएंगे। पूरे देश में बातचीत के बाद में, जिसमें सभी प्रांत और जिलों की बैठक के बाद में अब मैं आपको कह सकता हूं कि भारत के 6 लाख गांवों में से सवा 5 लाख गांवों में निधि समर्पण का ये काम होगा।
देशभर में 65 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी विश्व हिंदू परिषद
राम मंदिर निर्माण को लेकर अपने अभियान में आरएसएस और भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद भी जुटी हुई है। विहिप के पदाधिकारियों के मुताबिक, देशभर के सवा पांच लाख गांवों में रहने वाले 13 करोड़ परिवारों के लगभग 65 करोड़ लोगों से मुलाकात कर उन्हें अयोध्या की जन्मस्थली से सीधे जोड़ा जाएगा। उनका सहयोग, सम्पर्क और श्रद्धा राम दरबार तक पहुंचाई जाएगी। ट्रस्ट की तरफ से दस लाख कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली में राम नाम की अलख जगाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...