Google Analytics Meta Pixel सीएम ने की पीएम से फोन पर बात-कहा- मिलर्स के यहां से चावल गोदामों तक नहीं पहुंचा तो खरीदी केंद्रों पर ही सड़ जाएगा शेष धान - Ekhabri.com

सीएम ने की पीएम से फोन पर बात-कहा- मिलर्स के यहां से चावल गोदामों तक नहीं पहुंचा तो खरीदी केंद्रों पर ही सड़ जाएगा शेष धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर आए मौजूदा संकट से निपटने के लिए पूरी सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार सुबह फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने सेंट्रल पूल में चावल जमा नहीं होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने जल्दी ही चावल जमा करना शुरू नहीं किया तो खरीदा हुआ कई लाख मीट्रिक टन धान बर्बाद हो जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की मीलिंग के बाद एफसीआई के पास जमा किया जाता है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग अभी तक एफसीआई को इसका आदेश जारी नहीं कर सका है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में दिक्कतें बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, केन्द्र सरकार की अनुमति नहीं मिलने से वर्तमान में खरीदी केन्द्रों पर धान का उठाव न होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे धान के उठाव और मीलिंग में विलंब होगा। ऐसा हुआ तो भंडारित धान का क्षतिग्रस्त होना संभावित है। धान खरीदी प्रभावित होने से राज्य के पंजीकृत 21 लाख 52 हजार किसानों की आजीविका पर विपरीत प्रभाव पड़ना निश्चित है। बताया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत में सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने इस संबंध में उपयुक्त कार्यवाही करने के संबंध में आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भी प्रधानमंत्री कार्यालय फोन कर प्रधानमंत्री से बात करने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने देर रात बताया कि सुबह उनकी प्रधानमंत्री से बात हो जाएगी।
एक दिन पहले पत्र लिखकर मांगा मिलने का समय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्या की जानकारी दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा ताकि वे मंत्रियों के साथ उनसे बात करने जा सकें। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने बारदाना संकट का भी जिक्र करते हुए चावल जमा करने का आदेश तत्काल जारी कराने की मांग की है।
अब तक 47 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
अधिकारियों ने बताया, बुधवार शाम तक सरकारी केंद्रों में 47 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा जा चुका है। यह धान 12 लाख किसानों ने बेचा है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सैद्धांतिक सहमति दी थी, लेकिन अभी तक एफसीआई एक भी दाना चावल जमा नहीं की है। इससे खरीदी केंद्रों में धान जाम हो रहा है। वहां तालाबंदी की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान की सरकारी खरीदी शुरू हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...