Google Analytics Meta Pixel पहले काम दिलाने के बहाने तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, नाबालिग गर्भवती हुई तो शादी कराने के बहाने बुलाकर दोबारा किया सामूहिक दुष्कर्म - Ekhabri.com

पहले काम दिलाने के बहाने तीन लड़कों ने किया गैंगरेप, नाबालिग गर्भवती हुई तो शादी कराने के बहाने बुलाकर दोबारा किया सामूहिक दुष्कर्म

नवा रायपुर के राखी थाना इलाके की घटना, इसी क्षेत्र के गांव में रहती है नाबालिग
गर्भ ठहरने पर पता चला परिवार के लोगों को और हुआ संगीर गुनाह का खुलासा
रायपुर। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शिकायत के मुताबिक, अप्रैल में काम दिलाने के बहाने तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद उन्होंने 25 दिसंबर को दोबारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पहले आरोपियों द्वारा धमकाए जाने की वजह से युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी थी।
-काम दिलाने और शादी करवाने का आरोपियों ने दिया झांसा
राखी थाना इलाके के गांव में रहने वाली नाबालिग इलाके के एक कारोबारी के संस्थान में काम करती थी। आरोपी तरुण पाटिल (39), राजेश उर्फ राजू मानिक (27) और परस राम साहू (48) का वहां आना-जाना था। धीरे-धीरे आरोपियों ने नाबालिग से जान पहचान बनाई। कुछ दिनों बाद युवकों ने कहा कि वो उसे दूसरी जगह काम काम दिला देंगे। नाबालिग उनकी बातों आ गई। अप्रैल में एसयूवी लेकर तीनों नाबालिग से मिले और उसे काम के सिलसिले में साथ चलने को कहा। इसके बाद राखी इलाके में सुनसान जगह पर तीनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने नाबालिग को कुछ देर तक बंदी बनाकर रखा। वो बुरी तरह से डरी हुई थी। कुछ घंटे बाद उसे गांव के पास छोड़कर आरोपी भाग गए। नाबालिग ने डर के चलते इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं दी। इसी बीच कुछ महीनों बाद वो गर्भवती हो गई। घर वालों को पता चला तो आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। एक तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही थी तो दूसरी तरफ शिकायत वापस लेने और शादी करवाने का वादा कर आरोपियों ने नाबालिग से मुलाकात की। 25 दिसंबर को दोबारा आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
-छिन गया पिता का साया, मां ने भी छोड़ दिया
राखी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक इस घटना का शिकार हुई नाबालिग पहले से ही जिंदगी के अजीब हालातों से जूझ रही है। इस अवस्था में उसे मानसिक पीड़ा तो है। अपनों का सहारा भी उसके पास नहीं हैं। नाबालिग के पिता की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली और लड़की को छोड़ दिया। अब नाबालिग अपने गांव में चचेरे भाई के साथ रहती है। 16 साल की उम्र में अब गर्भवती होने की वजह से उसके परिजन उसे डॉक्टरी निगरानी में रख रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...