कोरोना- रिपोर्ट में दावा- एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन ब्रिटेन में मिले नए वैरिएंट के खिलाफ होगी कारगर

नई दिल्ली। ब्रिटेन में पिछले हफ्ते कोरोनावायरस के दो नए वैरिएंट मिलने से सरकार के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन कोरोना के इस नए वैरिएंट या स्ट्रैन के खिलाफ भी करागर और असरकारक होगी। एस्ट्राजेनिका वैक्सीन का भारत में सीरम इंस्टीट्यूट से भी टाईअप है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन सरकार गुरुवार तक एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन को मंजूरी दे सकती है।
सरकार ने तय की प्राथमिकता
संडे टाइम्स से बातचीत में ब्रिटेन सरकार के एक सीनियर हेल्थ अफसर ने कहा- हमारी पहली प्राथमिकता उन 15 लाख लोगों को वैक्सीनेट करना है जो जिन्हें अगर कोरोना होता है तो उन्हें हॉस्पिटल में ही भर्ती कराना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया कोविड-19 वैरिएंट बुजुर्गों के लिए ज्यादा घातक साबित हो सकता है। यह तेजी से फैल सकता है। इस अफसर ने कहा- हमारा रेग्युलेटर नए वैरिएंट के बारे में रिसर्च कर रहा है। हम ये मानकर चल रहे हैं कि इस सप्ताह एस्ट्राजेनिका वैक्सीन को भी मंजूरी मिल जाएगी। ब्रिटेन फाइजर वैक्सीन को पहले ही मंजूरी दे चुका है। यहां दो हफ्ते पहले ही वैक्सीनेशन शुरू भी हो चुका है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन बोला- ये आखिरी महामारी नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठनने कहा है कि कोरोना वायरस दुनिया में आने वाली आखिरी महामारी नहीं है। जलवायु परिवर्तन और पशु कल्याण से निपटे बिना ह्यूमन हेल्थ में सुधार की कोशिशें सफल नहीं हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन चीफ टेड्रोस गेब्रयेसस ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ पैसा बहाने से ही कुछ नहीं होगा। हमें भविष्य के लिए भी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम एक आपदा से निपटने के लिए पैसों का इस्तेमाल करते हैं और जब वह आपदा खत्म हो जाती है, तो हम उसे भूला देते हैं। भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए हम कदम उठाना बंद कर देते हैं।
नए स्ट्रैन के मरीज बढ़े
ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीज दूसरे देशों में भी सामने आने लगे हैं। जापान और फ्रांस के बाद स्पेन, कनाडा और स्वीडन में भी इसके मामले मिले हैं। शनिवार को स्वीडन में इस नए स्ट्रेन का एक और कनाडा में दो मामले सामने आए। स्वीडन की हेल्थ एजेंसी ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे एक पैसेंजर के बीमार पड़ने के बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई। वहीं, कनाडा में मिले दोनों मरीज हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.07 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 68 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। स्लोवाकिया ने शनिवार को कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू हो गया। हेल्थकेयर वर्कर ब्लादिमीर क्रैसेरी देश के पहले व्यक्ति थे, जिन पर फाइजर और बायोटेक की बनाई वैक्सीन लगाई गई।
फिलीपींस दो हफ्ते के लिए यूके की फ्लाइट्स रोकीं
कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामले के मद्देनजर फिलीपींस ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर दो हफ्ते की रोक लगा दी। यह रोक जनवरी के मध्य तक लागू रहेगी। राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटर्टे ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए 24 दिन के क्वारैंटाइन के आदेश जारी किए। इसमें वे सभी पैसेंजर्स शामिल हैं, जो पिछले दिनों जापान, आॅस्ट्रेलिया, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों आएं हैं, जहां कोरोना के नए रूप के मामले मिले हैं।
बाइडेन बोले- पेडिंग कोविड-19 रिलीफ फंड पर साइन करें ट्रम्प
अमेरिका के प्रसिडेंट इलेक्टेड जो बाइडेन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेंडिंग कोविड-19 रिलीफ फंड पर जल्द साइन करें। उन्होंने कहा कि क्रिसमस बीत चुका है और करोड़ो परिवारों को अब जक नहीं पता कि उनकी मदद की भी जाएगी या नहीं। इसका कारण यह है कि ट्रम्प कांग्रेस द्वारा बहुमत से पास किए 2.3 ट्रिलियन के पैकेज (1694 अरब रुपए) पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।
ब्रिटेन में दवा पर रिसर्च
ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स एक नई दवा पर काम कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। हालांकि, द हेल्थ मैगजीन ने अपनी एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि इस ड्रग यानी दवा का इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति को ठीक करने में किया जाएगा। ब्रिटेन सरकार या हेल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल तस्वीर साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस नए ड्रग पर रिसर्च कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...