Google Analytics Meta Pixel जैतखंभ के पास 1 करोड़ 58 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन, मंत्री डहरिया ने किया भूमिपूजन - Ekhabri.com

जैतखंभ के पास 1 करोड़ 58 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन, मंत्री डहरिया ने किया भूमिपूजन

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास 1 करोड़ 58 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान डॉ. डहरिया ने कहा कि सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण से समाज के अलावा अन्य जरूरतमंदों को आवश्यक कार्य के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन सुलभ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभावित परिवार है उनकों व्यावसायिक परिसर में दुकान अलॉट किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दी जाएगी। डॉ.डहरिया ने समाज के लोगों से मुलाकात की और सभी को एकजुट रहने के साथ बाबा गुरू घासीदास के बताए मार्ग में चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष यहां बाबा गुरू घासीदस की जयंती मनाई जाती है। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन और आसपास के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए भवन की आवश्यकता होती है। नए भवन बनने से आसपास स्वच्छता और समस्याएं दूर होगी। इस दौरान महापौर ऐजाज ढ़ेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
मंत्री डॉ.डहरिया की लोगों ने की तारीफ
शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान समाज के लोग मंत्री डॉ. डहरिया के पास पहुचे। मंत्री डॉ. डहरिया ने दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और मिनटों में ही उनकी समस्या का निराकरण कर दिया। मंत्री की इस पहल से जहां दोनों पक्ष खुश दिखे। वहीं भूमिपूजन में मंत्री जी के साथ सभी ने एकजुट होकर नारियल फोड़कर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समाज के लोगों के बीच के मनमुटाव को दूर करने क अलावा डॉ.डहरिया द्वारा विवाद की स्थिति बनने से पहले ही मामले को सहज और सरल तरीके से सुलझाने पर अन्य लोगों ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की। डॉ.डहरिया से प्रभावित होकर मौके पर उपस्थित डॉ.कमलकांत टण्डन ने इस परिसर में एक भवन की राशि अपनी ओर से दान देने की घोषणा भी की। जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि निर्माण स्थल पर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे आपसी सहमति के साथ सुलझा लिया गया है और निर्माण को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद या भ्रम नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...