Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना संक्रमित 29 हजार के पार, 24 घंटों में 62 लोगों की मौत - Ekhabri.com

देश में कोरोना संक्रमित 29 हजार के पार, 24 घंटों में 62 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना से संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटों में 1543 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार हो गयी है। वहीं इस दौरान 62 लोगों की मौत हो गई और अब तक देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 934 हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 29435 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 684 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 6869 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में 992 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 8590 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 27 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 369 हो गयी है। वहीं राज्य में 1282 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 247 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 3548 हो गयी है तथा 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 162 पर पहुंच गयी है।

इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात चिंताजनक होते जा रहे है, हालांकि नये मामलों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटाें में 190 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3108 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है जबकि अब तक कुल 877 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 77 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2262 हो गया। राज्य में संक्रमण से 13 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। तमिलनाडु में 82 नये संक्रमित मामले सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1937 हो गई तथा अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस वायरस के चपेट में अब तक 2168 लोग आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान सात और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 110 हो गयी है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 87 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1955 हो गई है तथा इस दौरान दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 31 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक 335 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेलंगाना में इस दौरान दो नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 1004 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 26 बनी हुयी है। केरल में 481 लोग संक्रमित हुए हैं और अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1183 और कर्नाटक में 512 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 31 और 20 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 546 है और सात लोगों की मौत हुुई है। इसके अलावा पंजाब में 18, पश्चिम बंगाल में 20, हरियाणा और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *