रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जवानों ने झाड़ियों में छिपे हुए 5 नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं विस्फोटक सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। यह मुठभेड़ गादीरास क्षेत्र में शनिवार तड़के हुई है। इसकी पुष्टि सुकमा जिला एसपी केएल ध्रुव ने की है।
जानकारी के मुताबिक, गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और आसपास मलगेर एरिया कमेटी के सोमडू और ग्राम स्तर के संगठन के अन्य नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर डीआरजी और 2सरी वाहिनी सीआरपीएफ के जवानों को संयुक्त रूप से 4 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। जवानों के वहां पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागे
इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च आॅपरेशन चलाया तो झाड़ियों में छिपे हुए 5 लोग पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान नक्सली संगठन में काम करने वाले डोकापारा, गुफड़ी निवासी मड़काम बंडी व किकिड़, मकनकापाल निवासी माड़वी लखमा, सोड़ी भीमा और माड़वी नंदा के रूप में हुई है।
टिफिन बम, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद
जवानों ने मौके से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बंडा, इलेक्ट्रिक वायर, जिलेटिन रॉड, कॉरडेक्स वायर व अन्य सामग्री बरामद की है। पकड़े गए सभी नक्सलियों को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पिछले कई दिनों से सुकमा क्षेत्र में नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे हैं। ग्रामीणों की हत्या करने के साथ ही जवानों को भी निशाना बना चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...