Google Analytics Meta Pixel परीक्षाओं की डेटशीट आज जारी करेगा सीबीएसई - Ekhabri.com

परीक्षाओं की डेटशीट आज जारी करेगा सीबीएसई

सीबीएसई आज यानी दो फरवरी को कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी। ये परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि सीबीएसई के छात्रों के 45 वर्ष के रिकार्ड को डिजिटल किया जाएगा, जो छात्र सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में 1975 से अब तक पढ़े हैं उनके रिकार्ड डिजिटल होंगे। साथ ही सीबीएसई एनईपी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 10 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा।

उन्‍होंने बताया कि अगर मजबूती से सामना किया जाए, तो चुनौतियां अवसर में बदल जाती हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी),  2020 से शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलावों पर चर्चा करते हुए कहा कि एनईपी देश में 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर को शामिल किया गया है। इस नीति के जरिये स्कूली शिक्षा की पुरानी अवधारणा को खत्म कर नए कलेवर में बचपन से ही शोध और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने पर बल दिया जाएगा। छठी कक्षा से वोकेशनल पाठ्यक्रम शुरू होंगे, ताकि जो पढ़ाया जाए उसका व्यावहारिक पक्ष भी बच्चों को पता चले। नई नीति से छात्रों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई समेत देश के विभिन्न् शिक्षा बोर्ड नई नीति को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर चुके हैं। सीबीएसई इस दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा। नई नीति के तहत होने वाले सुधारों का रास्ता सीबीएसई से होकर ही निकलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...