राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने गंगा की पूजा और आरती की। इसके बाद वे अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने वाली हैं। महाकुंभ में पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने साइबेरियन पक्षियों को दाना डाला।उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 09:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं, जहाँ उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर उन्होंने पवित्र डुबकी लगाई और पक्षियों को दाना खिलाया।
महाकुंभ का आज 29वां दिन है और 13 जनवरी से अब तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज में जाम की स्थिति है, जिससे स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कें, लगभग 30 किलोमीटर तक, जाम से प्रभावित हैं।










