रायपुर। रायपुर पुलिस ने साल 2019 और 2020 में शहर में हुई अपराधों और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर काम-काज का ब्योरा पेश किया । एसएसपी अजय यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में अपराधों के आंकड़े और पिछले साल की तुलना में आई कमी के बारे में बताया। इन आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में रायपुर में 75 लोगों की हत्या, 246 बलात्कार, 55 लूट, 1137 चोरी और 183 छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं।
इन अपराधों में आई कमी
रायपुर पुलिस के मुताबिक हत्या के मामलों में 1.25% गैर इरादतन हत्या में 50% बलात्कार में 14% लूट में 36% नकबजनी में 17% चोरी में 27% धोखाधड़ी में 29% आगजनी में 41% छेड़छाड़ में 16% और यौन उत्पीड़न के मामलों में 30% की कमी दर्ज की गई है। रायपुर पुलिस का दावा है कि हत्या के लगभग सभी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । डकैती के सभी मामलों में खुलासा किया जा चुका है और 74% माल की बरामदगी हो चुकी है। 2020 में लूट के 55 मामलों में से 49 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है । 2019 में माल की बरामदगी का प्रतिशत 64 प्रतिशत था । महिला संबंधी अपराधों में 15 दिन के अंदर चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई।
जुआ-शराब के धंधों पर नकेल
पुलिस के मुताबिक साल 2019 की तुलना में लगभग 100% अधिक अवैध शराब पर कार्रवाई की गई है। साल 2019 में जहां 5467 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी साल 2020 में 10203 लीटर अवैध शराब मिली है। 2020 में नशे के कारोबार के खिलाफ भी अभियान छेड़ा गया जिसमें पुलिस को गांजा, हीरोइन, अफीम, कोकीन, एमडीएम, ब्राउन शुगर, टेबलेट, कैप्सूल, सिरप और डोडा वगैरह मिला है। साल 2019 में जुआ अधिनियम के तहत 57 लाख 79 हजार 262 रुपए जब्त किए गए थे। साल 2020 में 94 लाख 48 हजार 373 रुपए जब्त किए गए हैं, जो कि लगभग 90% अधिक है । 2019 में सट्टा की केस में 14 लाख 02 हजार 559 रुपए सेट किए गए थे। 2020 में 35 लाख 30 हजार 497 रुपए की जब्ती की गई है जो कि साल 2019 के मुकाबले 120% अधिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...