महिला क्रिकेट में लेडी सहवाग के नाम से प्रसिद़ध भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। महज 16 साल की शफाली वर्मा आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जिस तरह से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रही हैं, उससे एक भी बार ऐसा नहीं लगता कि वे युवा खिलाड़ी हैं। एक परिपक्व बल्लेबाज की तरह ओपनिंग करने वालीं शफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
बैटिंह सेंसेशन शफाली वर्मा का वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है। शफाली वर्मा ने 147.97 के स्ट्राइकरेट से वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 438 रन अब तक बनाए हैं। वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर में किसी भी बल्लेबाज ने 400 से ज्यादा रन इतनी तेज गति से नहीं बनाए हैं। इस मामले में शफाली ने साउथ अफ्रीका की Chloe Tryon और ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हीली को पीछे छोड़ा है।
बता दें कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गईं। मंधाना के साथ ओपनिंग करने आई तूफानी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने हालांकि दूसरे छोर पर विकेट बचाए रखा लेकिन वे 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए रोजमेरी मैयर और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी ओर कप्तान सोफी डिवाइन, लेई कास्पेरेक और ली ताहूहू को एक-एक विकेट मिला। बताते चलें कि मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हरा चुकी हैं। उधर, न्यूजीलैंड भी अपने शुरुआती मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से रौंद चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...