पेरू के दक्षिण-पश्चिमी विभाग हुआनकेवेलिका में एक बस डेढ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह जख्मी हो गए। लोक और भूमि परिवहन विभाग के अधीक्षक ने बताया कि यह दुर्घटना लॉस लिबर्टाडोरेस रोड पर हुई। जब बस अयाकुचो विभाग में विलकशुमन से निकलने के बाद लीमा की ओर जा रही थी।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चलता है कि एक्सप्रेसो इंटरनेशनल पम्पास एसएसी कंपनी का वाहन लगभग नष्ट हो गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि घायल लोगों को बचाव बलों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










