राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, महिला क्रिकेटर मिताली राज और पैरालिंपिक में इतिहास रचने वाले पैरा एथलीटों सहित पिछले कुछ समय में खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भव्य समारोह में सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार 12 खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था।
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल यह कार्यक्रम आनलाइन आयोजित किया गया, लेकिन इस बार इसे हमेशा की तरह राष्ट्रपति भवन में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। चोपड़ा समारोह के मुख्य आकर्षण थे। इस विशेष रूप से आयोजित समारोह में जब वह पुरस्कार लेने के लिए गए तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया। खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में चोपड़ा ने सबसे पहले यह सम्मान हासिल किया।
भाला फेंक में ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले इस 23 वर्षीय खिलाड़ी के अलावा ओलिंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पी आर श्रीजेश्ा, ओलिंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली को भी देश्ा के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुनील छेत्री खेल रत्न पाने वाले पहले फुटबालर बने। इसके अलावा पैरालिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा (निशानेबाजी), सुमित अंतिल (एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), कृष्णा नागर (बैडमिंटन) और मनीष नरवाल (निशानेबाजी) को भी खेल रत्न दिया गया।
12 खेल रत्न के अलावा इस साल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसका मुख्य कारण ओलिंपिक (सात पदक) और पैरालिंपिक (19 पदक) में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह समारोह पारंपरिक तौर पर हर साल 29 अगस्त को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है, लेकिन ओलिंपिक और पैरालिंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने के लिए इसे टाल दिया गया था। इसके अलावा इस साल 10 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उनके पूर्ववर्ती किरण रिजिजू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...