Google Analytics Meta Pixel कोटा में 10 साल में 124 छात्रों ने की आत्महत्या - Ekhabri.com

कोटा में 10 साल में 124 छात्रों ने की आत्महत्या

राजस्थान के कोटा को भारत की ‘कोचिंग राजधानी’ कहा जाता है। यहाँ हर साल देशभर से सैकड़ों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का सपना लेकर कोटा आते हैं, लेकिन कोचिंग के लिए आए बच्चों के बढ़ते सुसाइड मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। अकेले इस वर्ष यानी 2024 में अब तक चार बच्चे सुसाइड कर चुके हैं। कोटा राजस्थान के दक्षिण पूर्व में चंबल नदी के तट पर बसा एक शहर है। ये राजस्थान की राजधानी जयपुर से 240 किमी दूरी पर है। यहां सैकड़ों कोचिंग सेंटर हैं, जो NEET, JEE Main, JEE Advanced, CLAT, NDA, CDS, SSC, Bank PO और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं।

 

 

 

 

गत वर्ष राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में बढ़ते हुए छात्र आत्महत्या मामलों पर दावा किया था कि ये मौतें प्रेम संबंध और माता-पिता के दबाव के कारण हो रही हैं। राजस्थान पुलिस के अनुसार, साल 2015 से 2023 तक 120 छात्र सुसाइड कर चुके हैं। 2023 में कोटा में सबसे ज्यादा 25 छात्रों ने सुसाइड किया। 2024 में चार छात्रों को जोड़कर 10 सालों में अबतक सुसाइड करने वाले छात्रों का आंकड़ा 124 हो गया। 2022 में 15, 2019 में 18, 2018 में 20, 2017 में 7, 2016 में 17 और 2015 में 18 छात्रों ने आत्महत्या की थी, हालांकि, कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में कोटा में किसी भी छात्र की आत्महत्या की सूचना नहीं मिली थी, क्योंकि कोचिंग संस्थान बंद थे।

 

 

 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि एनसीआरबी के अनुसार, देशभर में साल 2021 में 13,089 छात्रों ने आत्महत्या की, जो पिछले एक दशक में 70 फीसदी की चौंकाने वाली बढ़ोतरी है। इसका मतलब है नकी हर दिन देश में 35 छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। 2011 में आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या 7696 थी। इनमें से 1673 मामलों में परीक्षा में असफलता को आत्महत्या का कारण बताया गया। इनमें से 991 पीड़ित पुरुष थे। 2021 में भारत में आत्महत्या से मरने वाले छात्रों की हिस्सेदारी आत्महत्या से होने वाली कुल मौतों की संख्या का 8% थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *