सरकार ने एक दिन पहले टॉपर्स को हेलिकॉप्टर में घुमाया था, अब मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सरकार ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है। यह राशि स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चों के बैंक खाते में भेजा गया है। मुख्यमंत्री निवास में रविवार शाम हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शनिवार को इन विद्यार्थियों को सरकार की ओर से हेलिकॉप्टर में घुमाया गया था। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कक्षा 12वीं की टॉपर रायगढ़ जिले की कुन्ती साव को स्वर्ण पदक और दूसरे स्थान पर रही बिलासपुर जिले की खुशबू वाधवानी को रजत पदक से सम्मानित किया। कक्षा 10वीं की मेरीट सूची में संयुक्त रूप से टॉपर रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सुनाली बाला को स्वर्ण पदक दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर रहे कबीरधाम जिले के पंकज कुमार साहू को रजत पदक प्रदान किया। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में आर्थिक रूप से पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पिछड़ी जनजातियों-अबूझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कमार और पहाड़ी कोरवा के हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। इन विद्यार्थियों को भी डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस समारोह में हायर सेकेण्डरी परीक्षा की टॉपर कुन्ती साव को स्वर्गीय अंकित सिंह परिहार स्मृति पुरस्कार प्रदान किया। इसके तहत 11 हजार रुपए की राशि का चेक अलग से प्रदान किया गया।
मेरीट में आये 125 विद्यार्थियों को मिली है रकम
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 125 छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत यह सम्मान राशि दी गई है। इसमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 विद्यार्थी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पूछा – हेलिकॉप्टर से रायपुर कैसा लगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों से पूछा, कल हेलिकॉप्टर में बैठने से किसी को डर तो नहीं लगा, सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से कहा कि बिल्कुल भी डर नहीं लगा। उन्होंने पूछा हेलिकॉप्टर से रायपुर शहर कैसा दिखा? इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा, बहुत सुंदर। सरकार ने शनिवार को मेरीट में आये विद्यार्थियों को हेलिकॉप्टर में घुमाने के लिए रायपुर बुलाया था। इसके लिए विशेष तौर पर किराये के हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...