Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना से 24 घंटे में 134 मौतें, 4,970 नए पाजिटिव केस - Ekhabri.com

देश में कोरोना से 24 घंटे में 134 मौतें, 4,970 नए पाजिटिव केस

देश में दो दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19 ) के 10 हजार मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी है। इनमें से एक तिहाई से अधिक मामले अकेले महाराष्ट्र के हैं। भारत एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला विश्व का 11वां देश बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4,970 नये मामले आये। इसमें कुल संक्रमितों की संख्या 101139 पर पहुंच गयी है। एक दिन पहले 5,242 मामले सामने आये थे।

देश में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3163 हो गयी। इस बीच एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों में 2350 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 39174 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे अधिक
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। राज्य में 35,086 लोग कोरोना महामारी के चलते बीमार हो चुके हैं। वहीं, अब तक 1249 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में 2,033 नए मामले सामने आए हैं और 51 की मौत हो गई।

दिल्ली में आंकड़ा पहुंचा दस हजार के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अभी तक दिल्ली में 10054 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 4485 ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 160 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 299 नए मामले सामने आए हैं जबकि 12 लोगों की मौत हो गई।

Read Also  पचास फीसद ट्रेनों में मिलने लगे बेडरोल, टंग गए परदे

यूपी में छह ने गंवाई जान, मरीज हुए 4,605
उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की बात करें तो यहां 4,605 मरीज हैं और 118 की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 141 नए मामले सामने आए हैं जबकि छह लोग जान गंवा चुके हैं। नोएडा में कोरोना वायरस के आज 31 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान में तक कोरोना के 305 नए मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 47 केस जयपुर से हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 5507, एक्टिव केस 2151 हैं। राज्य में आज 7 मौतें हुई हैं,वहीं अब तक कुल 138 लोगों की मौत हुई है.

गुजरात में 24 घंटे में 35 की मौत
पिछले 24 घंटों में गुजरात में 366 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 11,746 हो गई है जबकि 694 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। .तेलंगाना में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में कुल 1592 पॉजिटिव केस हो गए हैं। जिनमें 556 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1002 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से 34 मौतें हुई हैं।

बिहार में 103 नए मामले, अब तक 9 की मौत
बिहार में 103 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1423 हो गई है। वहीं, नौवें कोरोना पॉजिटिव की मौत हो हुई। पिछले 24 घंटे में 19 मरीज और ठीक हुए हैं। इस तरह, ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 494 हो गई। मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना के 259 नए केस दर्ज किए हैं और चार की मौत हो गई।  भोपाल में कोरोना का आंकड़ा 1 हजार के पार पहुंच गया है. राज्य में कुल पॉजिटिव केस- 5236, मौतें 252 और 2435 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

Read Also  प्रेमी के साथ पत्नी को देख गुस्साए पति ने दांत से काटकर अलग कर दी नाक

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *