Google Analytics Meta Pixel 17 जुलाई 2021: आज का राशिफल - Ekhabri.com

17 जुलाई 2021: आज का राशिफल




मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन वह तनाव किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपने अपने व्यवसाय के लिए जो भी योजना बनाई है, वह आपको उत्तम लाभ देगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन की बात का बुरा लग सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप जिस कार्य को करेंगे, वह आपको प्रसन्नता देकर जाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने भाई के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रशंसा होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी नयी योजना को लांच किया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी, जिसके कारण आपको अपने आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना भी आज फलीभूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपके शब्दों में तनाव आ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवस्था लेकर आएगा। आज यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह पूरी ना होने के कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आपको तनाव होगा। आज आप अपने किसी आवश्यक कार्य को पुरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव मिल सकता है। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। यदि आज आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा, जिसके कारण आपको प्रसन्नता होगी। राजनीति की दिशा में किए गए कार्य आपके सफल होंगे, जिससे आपके मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका आपनी माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज नौकरी में आपके शत्रु आपके मित्र बनेंगे, जिसके कारण आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको प्रसन्नता भी अवश्य होगी। किसी सरकारी कार्य में आज आपको कुछ अधिकारियों की कृपा से आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए दिनभर व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, उनके जनसमर्थन में इजाफा होगा। बिजनेस में लाभ पाने के लिए आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें करने में बहुत सोच विचार करना पड़ेगा। भाईयों के साथ यदि आपके संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता प्राप्ति का रहेगा। आज आप अपने धन आगमन के लिए भी कुछ नए रास्ते बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे लोगों को आज कोई सेवा से वंचित होना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन के विचारों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लाभ के मार्ग में बाधक बन सकती है। शत्रु आज आपके मित्र बनते नजर आएंगे, लेकिन संतान को धार्मिक कार्यों से जुड़े देख मन में प्रसन्नता होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में प्रगति के लिए किसी ऐसे मित्र से मदद मांग सकते हैं, जिससे आपको बोलना भी पसंद नहीं है, लेकिन आज आपको वह करना पड़ेगा। आज आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से झड़प हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का सोचा है, तो आज उसे करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपकी व्यवस्था व योजना को किसी शत्रु के कारण देरी से लागू करेंगे जिसका आपको लाभ कम मिलेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो आपको हानि होगी। स्वास्थ्य में यदि कोई कष्ट पनप रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपका अपने सहयोगियों से कोई वाद विवाद सकता है, जो कानूनी भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको कोई शारीरिक व मानसिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टो मे वृद्धि हो सकती है। यदि आज आप किसी नए कार्य में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि भविष्य में वह आपको नुकसान देगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *