Google Analytics Meta Pixel 21 मई को किसानों के खाते में जाएंगे 1700 करोड़ रुपए - Ekhabri.com

21 मई को किसानों के खाते में जाएंगे 1700 करोड़ रुपए

बीते 2 वर्षों में योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में किया गया 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए इस वर्ष 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि अधिकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होेंगे। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों को अधिकृत किया गया है। जिसके अनुसार सरगुजा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बेमेतरा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग के कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, कबीरधाम के कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव के कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा के कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद के कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, रायगढ़ के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सूरजपुर के कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और बस्तर के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि होंगे।
कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम होंगे मुख्य अतिथि
इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक मोहन मरकाम, गरियाबंद जिले के कार्यक्रम में विधायक अमितेश शुक्ल, नारायणपुर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, बलौदाबाजार के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुंदर दास, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी मुख्य अतिथि होंगे।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में यह होंगे मुख्य अतिथि
इसी प्रकार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोरिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल, दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष  मिथिलेश स्वर्णकार और बीजापुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी मुख्य अतिथि होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *