Google Analytics Meta Pixel 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुँचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, भिड़ेंगे भारतीय प्लेयर श्रीकांत से - Ekhabri.com

20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुँचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, भिड़ेंगे भारतीय प्लेयर श्रीकांत से

20 साल के लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया है। वह बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। क्वार्टरफाइनल में एक रोमांचक मैच में लक्ष्य ने चीन के जुन पेंग झाओ को 21-15, 15-21, 22-20 से हरा दिया। 

भारत के दो मेडल पक्के

इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के कम से कम दो मेडल पक्के हो गए हैं। इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शनिवार को खेला जाएगा।

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य

श्रीकांत के बाद लक्ष्य भी पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। लक्ष्य यह कारनामा करने वाले चौथे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983, बी साई प्रणीत ने 2019 और श्रीकांत ने इसी साल यह कारनामा किया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि सेमीफाइनल में कौन एक दूसरे से जीत पाता है। 

सबसे युवा खिलाड़ी बने लक्ष्य सेन

लक्ष्य इसी के साथ बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। दो मेडल के साथ भारत के इस टूर्नामेंट में कुल 12 मेडल हो गए हैं। प्रकाश, साई प्रणीत, श्रीकांत और लक्ष्य के अलावा पीवी सिंधु ने पांच मेडल जीते हैं। वहीं, साइना नेहवाल के नाम दो मेडल हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पहला गेम लक्ष्य और दूसरा गेम जुन ने जीता

लक्ष्य पहली बार इस चीनी खिलाड़ी से भिड़ रहे थे। चीनी खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन पॉइंट की शुरुआती बढ़त बना ली थी। जुन 5-2 से लक्ष्य से आगे चल रहे थे। इसके बाद चार अंक हासिल कर लक्ष्य ने स्कोर 6-6 कर दिया। इसके बाद एक वक्त लक्ष्य ने जुन पर 18-14 की बढ़त बना ली थी। लक्ष्य ने फिर जुन को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने तीन अंक हासिल किए और और जुन को 21-15 से हरा दिया।

Read Also  आईपीएल: चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, आज होगा 600 खिलाडिय़ों का फैसला

तीसरे गेम में रोमांचक मुकाबला हुआ

दूसरे गेम में जुन ने वापसी की और 21-15 से जीता। तीसरे गेम में दिलचस्प मुकाबला हुआ। पहले जुन 11-8 से आगे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 16-15 से बढ़त बनाई। फिर लक्ष्य ने अपने स्मैश से जुन को कोई मौका नहीं दिया और स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। इसके बाद स्कोर 19-19, 20-20 भी हुआ। हालांकि, लक्ष्य ने दो स्मैश से दो अंक हासिल कर गेम 22-20 और मैच 21-15, 15-21 और 22-20 से जीत लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *