Google Analytics Meta Pixel नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष का कठोर कारावास - Ekhabri.com

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 वर्ष का कठोर कारावास

सक्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने एक 6 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में 18 वर्षीय आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया है। विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत के अनुसार यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाना क्षेत्र की है। दिनांक 4 जनवरी 2021 को 6 वर्ष की मासूम बालिका अपने पड़ोस में बच्चों के साथ शाम 5 बजे खेल रही थी तो उसी समय अभियुक्त मासूम बालिका को उठाकर अपने घर के कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद करके मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया बालिका द्वारा चिल्लाने एवं रोने पर पीडि़ता को छोड़ दिया। मासूम बालिका रोते-रोते अपने घर आई एवं घटना को अपने मम्मी को बताई। पीडि़ता के साथ खेल रहे पड़ोसी बच्चों ने भी अभियुक्त द्वारा मासूम बालिका को उठाकर ले जाते हुए देखा गया तथा इसकी सूचना पीडि़ता के मम्मी को दी। पीडि़ता की मम्मी ने अपने पति एवं देव रानी को मोबाइल से घटना की सूचना दी तथा पीडि़ता के पापा के घर में आने पर उसके द्वारा पीडि़ता अपनी पुत्री से पूछताछ की एवं अभियुक्त के विरुद्ध थाना शक्ति जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना शक्ति द्वारा अभियुक्त अनिल उर्फ किंदारू सिदार उम्र 18 वर्ष के विरुद्ध धारा 342 376 (1 )भारतीय दंड संहिता एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज कर विवेचना की गई एवं अभियोग पत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट फास्ट ट्रेक कोर्ट सक्ती के न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उभय पक्षों को अपने पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया अभियोजन द्वारा अपने सभी महत्वपूर्ण साथियों को न्यायालय में पेश किया गया तथा अभियोजन पक्ष द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आरोपित अपराध प्रमाणित कर दिए जाने पर न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत अभियुक्त अनिल सिदार को उक्त धाराओं के तहत दोष सिद्ध पाया गया तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम सन 2012 की धारा 6 के तहत अभियुक्त को 20 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 10000 का जुर्माना भारतीय दंड संहिता की धारा 342 के तहत अभियुक्त को 6 महीने का सश्रम कारावास एवं 500 के अर्थदंड से दंडित किया तथा अर्थदंड की राशि न्यायालय में जमा नहीं करने पर 6 महीना एवं एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा अभियुक्त को दी गई है। न्यायालय द्वारा दी गईं सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी अभियोजन की ओर से पैरवी शासकीय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो राकेश महंत ने किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...