Google Analytics Meta Pixel एसईसीएल कर्मचारी पर महिला से शोषण का आरोप, पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर - Ekhabri.com

एसईसीएल कर्मचारी पर महिला से शोषण का आरोप, पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर

महिला ने कहा-खडग़वां पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, आरोपी पैदा कर कर भय का माहौल
खडग़वां। बीते दिनों खडग़वां पुलिस कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। जो कि सर्व विदित हैं। एक बार फिर से ऐसी परिस्थिति बनती दिख रही जब खडग़वां पुलिस की कार्य प्रणाली संदेह के दायरे में आती हुई नजर आ रही है। यह कहानी एक ऐसी ग्रामीण गरीब महिला की है जिसके आगे पीछे किसी तरह का सहयोग करने वाला कोई नहीं। ग्रामीण गरीब महिला ने नगर डोमनहिल में प्यून के पद पर पदस्थ एसईसीएल कर्मचारी पारस चक्रधारी पर शोषण का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत खडग़वां थाने में की गई। महिला का आरोप है कि एसईसीएल कर्मी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया और इस सब से तंग आकर अपनी अस्मिता हेतु उसने अपनी शिकायत दी। इस मामले में महिला का कहना है शिकायत की जांच हेतु उसे ऐसे दिन थाने में बुलाया गया जिस दिन सड़कों पर आवाजाही का साधन मिलना मुश्किल था। किसी अनहोनी के डर से महिला उस दिन अपना बयान देने थाने तक पहुंच कर भी भयवश थाने के अंदर नहीं जा पाई। क्योंकि एसईसीएल कर्मी आरोपी और उसके परिवार के लोग भी थाने के आस पास मौजूद थे। अंतत: छिप कर महिला बिना बयान दिये ही वापस चली गई।
पुलिस पर बयान को तोड़मरोड़ कर लिखने का आरोप
पुन: एक दो दिन बाद महिला अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची। और उसका बयान लिया गया। महिला का आरोप है कि उसके बयान को तोड़ मरोड़ कर बयान दर्ज करने वाले अधिकारी ने लिखा और ऐसा लिखने से कुछ नहीं होता जैसे भावनात्मक शब्दों का इस्तेमाल कर महिला को भावनात्मक रूप से कमजोर कर उसके हस्ताक्षर लिए गए। महिला ने यह भी बताया कि वह अपने बयान में कह रही थी कि उसने मीडिया से मदद मांगी, किंतु बयान में शब्दों को तोड़ कर लिखा गया कि मीडिया के कहने पर उसने शिकायत की है। इन सबके बाद महिला पर समझौते का दबाव बनाने का खेल प्रारंभ हुआ। महिला ने यह भी कहा कि कुछ पुलिस वाले उससे पूछ रहे थे कि बयान देने किस बस से आओगी। जिससे महिला को अपनी सुरक्षा को लेकर संदेह हुआ।
एक महीने के बाद भी आरोपी पर एफआईआर नहीं
महिला का बयान हुए एक महीने से ऊपर का समय हो चुका है। इस बीच महिला पर लगातार समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की गई। किंतु अब तक इस मामले में आरोपी पर एफ आईआर तक दर्ज नहीं की जा सकी। जबकि ऐसे मामलों में सर्वप्रथम एफ आई आर दर्ज की जाती है। जांच उसके बाद की जाती है। उल्लेखनीय यह है कि महिला बहुत गरीब है और उसके आगे पीछे केस मुकदमे में उसे सहयोग करने वाला कोई नहीं। उसके साथ पुलिस स्टेशन या कोर्ट तक जाने वाला कोई नहीं। और आरोपी के खुले घूमने से लगातार महिला भय के वातावरण में जी रही है।
पहले डर के कारण दर्ज नहीं कराई थी शिकायत
ऐसे में प्रशासन का कर्तव्य है कि महिला की सुरक्षा को सुनिश्चित कर उचित संज्ञान ले। महिला ने बताया कि इन्हीं सब कारणों की वजह से और असुरक्षा तथा प्रशासन की असंवेदनशीलता की वजह से वह पूर्व में अपने शोषण के विरोध में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पायी थी। और आज जब उसने किसी तरह हिम्मत जुटा कर अपने पर होने वाले शोषण के विरोध में शिकायत दर्ज करवायी तो कोरिया प्रशासन की असंवेदनशीलता की वजह से कार्यवाही तो नहीं हुई बल्कि महिला अपने को और असुरक्षित महसूस कर रही। ऐसे में कोई आश्चर्य की बात नहीं कि कल को महिला अपना बयान बदल दे और चुपचाप शोषण सहने पर मजबूर हो जाए। सारी परिस्थितियों को और महिला की गरीबी और लाचारी को देखते हुए स्पष्ट है कि महिला का बयान कभी भी बदल सकता है। प्रश्न यह है कि ऐसी कौन सी मजबूरी है जो खडग़वां पुलिस को एस ई सी एल कर्मी पर मेहरबान होने पर मजबूर कर रही। और गरीब महिला पर समझौते का दबाव बनाने मजबूर कर रही। घटनाक्रम एक बार फिर खडग़वां पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...