Google Analytics Meta Pixel महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 2000 नेता-कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली:17 बोगी की ट्रेन बुक - Ekhabri.com

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के लिए 2000 नेता-कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली:17 बोगी की ट्रेन बुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। मौका है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन कआ। इसके लिए रायपुर से 17 बोगी की एक ट्रेन बुक की गई है। बताया जा रहा है, इस ट्रेन से दो हजार लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ले जाने की तैयारी है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में आंदोलित कांग्रेस ने 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की है। इसमें देश भर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में इस रैली में जाने की तैयारी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, “इस रैली में जाने के लिए पार्टी ने 17 बोगी की एक ट्रेन बुक करा लिया है। कम से कम दो हजार नेताओं-कार्यकतार्ओं को इस ट्रेन से दिल्ली जाना है।’ यह विशेष ट्रेन रायपुर से 3 सितम्बर को रवाना होगी। बताया जा रहा है, कुछ और पदाधिकारी हवाई जहाज और निजी साधनों से भी दिल्ली जाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि कोविड काल के बाद यह कांग्रेस का दिल्ली में सबसे बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल होने जाएंगे। कांग्रेस ने 22 अगस्त को रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और दूसरे नेता भी इसमें मौजूद रहने वाले हैं। यह बैठक “महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल-दिल्ली चलो सम्मेलन’ होगा। इसमें महंगाई के मुद्दे पर बात होगी, वहीं दिल्ली रैली की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

Read Also  इस विभाग में हुआ तबादला, देखिए आदेश की कॉपी

जिला और ब्लॉक समितियों में भी ऐसी बैठक होगी

कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसके मुताबिक 25 अगस्त को प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठक में ऐसा सम्मेलन होगा। वहां दिल्ली रैली पर चर्चा होगी। जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। उसके बाद 27 अगस्त को प्रत्येक ब्लॉक कमेटी की बैठक होगी। वहां भी महंगाई पर चर्चा कर रैली में जाने के लिए लोगों और संसाधन जुटाने पर बात की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...