मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले बीजेपी ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट के बैकग्राउंड पोस्टर को बदल दिया है। पोस्टर में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख दर्ज है। इसे 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के परिणाम की प्रतिक्षा कर रही कांग्रेस अब बीजेपी के नए तेवर से सकते में है। कांग्रेस ने बीजेपी पर धर्म और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पोस्टर में बदलाव के पीछे क्या है बीजेपी का प्लान और कांग्रेस की तैयारी।
2024 के आम चुनाव के ऐन पहले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि के प्रचार को लेकर बीजेपी का कदम चौंकाने वाला है। राम मंदिर में 22 जनवरी की रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को लेकर इतना प्रचार केवल रस्म अदायगी वाली बात नहीं है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दे की एंट्री करा चुकी बीजेपी अब तिथि के बैकग्रांउड के साथ अपने संकल्प को दोहरा रही है। साथ ही बीजेपी ने यह प्रदर्शित करने का प्रयास किया है कि वह जो वादा करती है, उसे पूरा करती है।
कांग्रेस इसे बीजेपी पर धर्म और ध्रुवीकरण की राजनीति करने के प्रयास का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है, जबकि रामकाज तो कांग्रेस ने भी किए हैं, लेकिन राम को राजनीति और वोट के लिए इस्तेमाल नहीं किया। प्राण प्रतिष्ठा की तिथि का प्रचार करने वाली बीजेपी मंदिर निर्माण की तिथि बताने से कतराती रही है।
बीजेपी की विशेषता यह है कि वह कुछ भी बेवजह नहीं करती है। अगर उसने इंटरनेट मीडिया में बैकग्राउंड भी बदला है तो उसके बैक में भी कोई ग्राउंड होगा। बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले जनमानस के जेहन में यह बैठा देना चाहती है कि उसने नारा दिया था – सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे तो उसी बनाया है। अब देखना होगा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इसके विरुद्ध कौन सी रणनीति तैयार करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...