Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 24,414 मरीजों ने दी कोरोना को मात - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 24,414 मरीजों ने दी कोरोना को मात

  • कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स से पिछले एक सप्ताह में 5718 मरीज डिस्चार्ज
  • 9 सितम्बर को डिस्चार्ज हुए सर्वाधिक 1146 मरीज, 476 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा



रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर्स (कोविड केयर सेंटर्स) से पिछले एक सप्ताह में 5718 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 9 सितम्बर को सर्वाधिक 1146 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे 476 मरीज भी अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 24 हजार 414 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें से 7316 मरीज रायपुर जिले के हैं। पिछले एक हफ्ते में रायपुर जिले के 1715, दुर्ग के 429, रायगढ़ के 422, राजनांदगांव से 333, बिलासपुर से 195, कोरबा के 183 और जांजगीर-चांपा के 156 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं इस दौरान घर पर रहकर इलाज ले रहे इन जिलों के 225 मरीजों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। अस्पताल से घर लौटने वाले मरीजों को सावधानीपूर्वक दस दिनों के होम आइसोलेशन में रहने कहा गया है।


लगातार जांच और इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा
राज्य शासन द्वारा कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए लगातार जांच और इलाज की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा तत्परता से उठाए जा रहे कदमों की वजह से रोज बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सभी जिलों में सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। राज्य में अब तक स्वस्थ हो चुके 24 हजार 414 मरीजों में से 7316 रायपुर जिले के, 1878 दुर्ग के, 1851 राजनांदगांव के, 1470 रायगढ़ के, 1415 बिलासपुर के, 965 जांजगीर-चांपा के, 834 बलौदाबाजार-भाटापारा के, 756 कोरबा के, 684 सरगुजा के, 629 बस्तर के, 531 नारायणपुर के और 518 कांकेर के हैं।

Read Also  मोदी सरकार पेट्रोल डीजल में गरीब जनता से वसूली कर रही – कांग्रेस


इन जिलोंं के मरीज पूर्णत : स्वथ्य हो चुके
कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर्स और होम आइसोलेशन में इलाज के बाद सुकमा के 487, बीजापुर के 477, जशपुर के 438, महासमुंद के 431, बेमेतरा के 410, बालोद के 381, गरियाबंद के 376, कोरिया के 354, धमतरी के 343, कबीरधाम के 317, सूरजपुर के 309, बलरामपुर-रामानुजगंज के 307, मुंगेली के 303, कोंडागांव के 279, दंतेवाड़ा के 270 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 38 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 की मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 1.68 प्रतिशत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *