Google Analytics Meta Pixel 275 दिन में 50 हजार पार हुए मरीज, 5 हजार शादियों ने बढ़ाया संक्रमितों का आंकड़ा - Ekhabri.com

275 दिन में 50 हजार पार हुए मरीज, 5 हजार शादियों ने बढ़ाया संक्रमितों का आंकड़ा

रायपुर। रायपुर जिले में 18 मार्च से शुरु हुआ कोरोना संक्रमण 275 वें दिन यानी गुरुवार को 50 हजार मरीजों की संख्या पार कर गया है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 337 नए मरीज मिले हैं। पिछले एक हफ्ते से राजधानी में रोजाना औसतन 250 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, जबकि नवंबर के आखिरी 15 दिन और दिसंबर के शुरुआती 10 दिन में भी यह औसत रोजाना 200 मरीजों से कम ही था। विशेषज्ञों के मुताबिक इस वृद्धि की एकमात्र वजह राजधानी में पिछले 10 दिन में हुए शादी समारोह हैं, जहां स्वाभाविक तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों और कोरोना मौत के लिहाज रायपुर लगातार आगे बना हुआ है। प्रदेश मेंं कोरोना पॉजिटिव की संख्या के लिहाज से दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, लेकिन रायपुर में मरीजों की संख्या उससे दोगुनी है। पहले दिन से अब तक मिले मरीजों का औसत निकाला जाए तो रायपुर रोजाना औसतन 181 मरीज मिल रहे हैं। नवंबर में राजधानी में त्योहारी भीड़ थी, लेकिन तब कुछ सावधानी बरती गई इसलिए कोरोना के मामलों में उतनी वृद्धि नहीं हुई। राजधानी में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच ही अधिकांश शादियां हुईं। उनमें से ज्यादातर इसी महीने हुई हैं।
-कलेक्टोरेट में शादियों की अनुमति के करीब 4800 आवेदन आए
रायपुर कलेक्टोरेट में शादियों की अनुमति के करीब 4800 आवेदन आए जो अधिकांशतया सशर्त मंजूर हुए। लेकिन अनुमति में दी गई शर्तों का इक्का-दुक्का ने ही पालन किया। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले चार-पांच दिन से कोरोना संक्रमण बढऩे की यह बड़ी वजह थी। प्रदेश के 28 जिलों में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना जांच (3000-3600) रायपुर में हो रही है। जांच का आंकड़ा केवल रविवार को हजार के आसपास रहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...