Google Analytics Meta Pixel KITCHEN TIPS: कम समय में खाना बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स - Ekhabri.com

KITCHEN TIPS: कम समय में खाना बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

व्यस्तता और फरमाइशों के बीच किचन का माहौल भी स्ट्रेसफुल हो जाता है। आज हम आप माओं को ऐसे कुछ टिप्स बताने वाले हैं जो आपको बहुत काम आने वाले हैं। चलिए तो बिना देर किए आप भी इन टिप्स को आजमाएं और अपने रोजमर्रा के काम को आसान बनाएं।

बैच कुकिंग करें
बैच कुकिंग का मतलब है कि आप कुछ चीज़ें पहले ही तैयार करके रख लें। आप अपनी कई सारी सब्जियों में एक ही तरह का प्याज और टमाटर का मसाला तैयार करती होंगी। कई सारी रेसिपीज में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाला जाता है। अगर आप कुकिंग करते वक्त अपना समय बचाना चाहती हैं तो प्याज और टमाटर का मसाला या पेस्ट पहले से बैच में बनाकर तैयार कर लें। इससे जब खाना बनाने लगेंगी तो शुरू से तैयारी करनी नहीं पड़ेगी।

इंस्टेंट पॉट या स्लो कुकर का करें इस्तेमाल
यह एक ऐसा किचन अप्लायंस है जो आपकी कुकिंग को बहुत आसान बना सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपका बहुत सारा समय बचेगा और इसमें एक बार कुछ चीज़ बनाने के लिए रख दें तो वो अपने हिसाब से पकती रहेगी और आप अपना बाकी काम कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसमें बनने वाला खाना हेल्दी और स्वादिष्ट भी होता है और आप कई सारी रेसिपीज इसमें बना सकती हैं।

पोहा, दलिया, सेवईं रखें
कई बार समझ नहीं आता कि सुबह क्या बनाएं? बच्चों को देर हो रही होती है और आप खाना भी नहीं ठीक से तैयार कर पाती हैं। ऐसे में अपने किचन में रेडी-टू-ईट या ऐसी चीजे़ं रखें जो जल्दी बन सकती हैं। सेवईं, पोहा (पोहे से बनाएं ये रेसिपीज), इडली-अप्पे का बैटर, दलिया आदि जैसी चीज़ों को आप 10 मिनट में तैयार कर सकती हैं। इसी तरह दिन के लिए या रात के खाने की भी ऐसी ही तैयारी करके रखें जो आपका बहुत वक्त बचाएगा।

Read Also  2 साल में छग को 2 दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार

सबको करें शामिल
कई बार आप भी इतना थकी होती हैं कि खाना बनाना एक बड़ा टास्क हो जाता है। ऐसे में अगर आपका मन खाना बनाने का न करे तो आप क्या करेंगी? सबसे अच्छा तरीका है कि अपने घर के सदस्यों से भी थोड़ी मदद ले लें। आप आम दिनों में भी ऐसा कर सकती हैं। यह आपके काम को काफी हद तक आसान बनाएगा। आप पति देव की मदद सब्जियां छीलने और काटने में ले सकती हैं। बच्चों से छोटे-मोटे काम जैसे टेबल सेट करवा सकती हैं।

पहले ही कर लें ‘कल’ की तैयारी
अगर आप एक बिजी मॉम हैं तो यह आपके लिए बेस्ट कुकिंग टिप्स हो सकती है। आप जब भी अपनी वीकली शॉपिंग करती हैं तो हफ्ते में एक दिन निकालकर अपने फ्रिज को साफ कर दें। इसके बाद अगले दिन की तैयारी भी कर लें।

उदाहरण के तौर पर, लंच या डिनर के लिए पहले ही सब्जियां काटकर एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर कर लें। फलों को धोकर इसी तरह साथ-साथ में अपने किचन काउंटर की सफाई भी कर लें। अपने काउंटर के नीचे एक डिब्बा रखें और छिलके, वेस्ट आदि तुरंत उसमें डाल दें।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...