रायपुर, 13 जून 2025।छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत राज्य के 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि 15 जून को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
श्रम मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 10वीं के 26 और 12वीं के 5 बच्चों को यह प्रोत्साहन मिलेगा। हर छात्र को दो लाख रुपये में से एक लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीद के लिए और एक लाख रुपये नकद प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे।
इसी कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं की 19.71 करोड़ रुपये की राशि राज्य के 38,200 श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित की जाएगी।
विभिन्न योजनाओं और उनके लाभार्थियों का विवरण:
मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को 3.83 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 279 श्रमिकों को 10.33 लाख रुपये
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 6,319 श्रमिकों को 2.19 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना: 12 श्रमिकों को 94,800 रुपये
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 4,825 श्रमिकों को 96.17 लाख रुपये
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 155 श्रमिकों को 37.63 लाख रुपये
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 264 श्रमिकों को 2.64 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,486 श्रमिकों को 4.97 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 372 श्रमिकों को 74.40 लाख रुपये
निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश और पुस्तक कॉपी सहायता योजना: 15,066 श्रमिकों को 2 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 25 श्रमिकों को 25 लाख रुपये
यह पहल राज्य के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...