Google Analytics Meta Pixel नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कवर्धा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कवर्धा में 22 नवंबर की रात्रि नाबालिग पीडि़ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कवर्धा सर्किट हाउस के सामने निर्माणाधीन भवन के पास 04 अज्ञात लड़कों के द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया है । जिस पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 701/20 धारा 341,342,323,376 डी भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है । पीडि़ता के द्वारा बताये गये घटनाक्रम एवं मजिस्ट्रेट बयान में 4 अज्ञात लड़को द्वारा किये गये घटना को झूठा बताकर उसके दोस्त द्वारा ही गलत काम किया जाना बताया था । जिसके आधार पर पीडि़ता के मित्र को गरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । उक्त मामले की विवेचना कार्यवाही जारी थी । इसी दौरान पीडि़ता द्वारा दिनांक 22 जवंबर की घटना में इसके दोस्त के अलावा अन्य 4 लड़कों के द्वारा भी गलत काम किये जाने एवं उन लोगों के डर के कारण घटना की सही जानकारी पुलिस को नहीं बताने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा मामले की विवेचनाकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक , जिला कबीरधाम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर पुन: क्राइम सीन रिक्रियेशन के आधार पर मुखबिर लगाकर जानकारी प्राप्त की गई तथा संदेह के आधार पर कुछ लड़कों से कड़ाई पूछताछ करने पर रिजवान खान एवं अन्य 3 लड़के आदर्श नगर कवर्धा निवासी घटना दिनांक के बाद से फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई । जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उक्त लड़कों की पतासाजी कर पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि घटना दिनांक को पीडि़ता के साथ सामूहिक बलात्कार किया है और घटना के बाद से पकड़ाये जाने के डर से बाहर भाग गये थे । इस प्रकार उक्त मामले में नया मोड़ आने से आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...