छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के सरगांव इलाके के मर्राकोना गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है। मुंगेली एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि सेफ्टिक टैंक को जेसीबी की मदद से तोड़वाकर सभी 4 शवों को आज बाहर निकाल लिया गया है। सभी शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है जहां पोस्टमार्टम में बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
जानकारी के अनुसार मुंगेली के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सरगांव नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मर्राकोना गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस बात मर्राकोना गांव निवासी मनसाराम कौशिक के घर में मंगलवार को टैंक की सफाई का कार्य किया गया। इसके बाद परिवार का एक सदस्य जब भीतर की ओर देख रहा था तब वह बेहोश होकर उसमें गिर गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब परिवार के दो अन्य सदस्य उसे निकालने टैंक में गए और उसके बाद वह दोनों भी बाहर नहीं आए और उनके ठीक बाद जब सफाई कर्मचारी भीतर गया तब वह भी बेहोश होकर वहीं गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि जब चारों बाहर नहीं निकले तब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को बुधवार को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान एक ही परिवार के अखिलेश्वर कौशिक (40), गौरीशंकर कौशिक (28) और रामखिलावन कौशिक (45) तथा सफाई कर्मचारी सुभाष दगौर (35) के रूप में की गई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी की मौत टैंक में जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस बात का पता चला है कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...