Google Analytics Meta Pixel ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम - Ekhabri.com

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम

रायपुर, 31 अगस्त 2025 (Ekhabri)।छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर समेत राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया।

प्रदेशभर में महिलाओं ने इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह से सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के संदेश प्रसारित किए गए। नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में जनप्रतिनिधियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने कहा कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँअन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी विभिन्न जिलों में उपस्थित रहे। पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव धर्मेश साहू ने जांजगीर, आयुक्त मनरेगा तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और पंचायत विभाग की संचालक प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में महिलाओं के साथ सामूहिक श्रवण किया।

 

रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी विशेष प्रसारण आयोजित हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य

 

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें स्वरोजगार की राह दिखाना है। कार्यक्रम के तहत स्व-सहायता समूहों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियाँ साझा की जाती हैं, ताकि अन्य महिलाएँ भी आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकें।

Read Also  नक्सलियों ने उपसरपंच को मौत के घाट उतारा

 

प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण आयोजित हुआ। लाखों महिलाएँ इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे छत्तीसगढ़ में ‘दीदी के गोठ’ को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

 

यह कार्यक्रम न सिर्फ एक रेडियो प्रसारण है, बल्कि यह महिलाओं की संघर्ष, आत्मबल और सफलता की आवाज़ बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *