रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच आदिवासी मामलों को लेकर लंबी चर्चा हुई। राष्ट्रपति चुनाव में अनुसुईया उइके का नाम भी भाजपा की पसंद के तौर पर उभरा था। बाद में संगठन ने द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गईं थी। बाद में उन्होंने उनसे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और देश की प्रथम जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं देकर सफलतम कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा, आपके राष्ट्रपति बनने से जनजातीय समुदाय में एक उम्मीद जगी है कि अब उनके अधिकारों और हितों का संरक्षण सशक्तता से होगा। बताया जा रहा है, राज्यपाल ने पेसा कानून के क्रियान्वयन के संबंध में राष्ट्रपति को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पेसा कानून के नियम नहीं बनाए गये हैं, जिसकी वजह से इस नियम का लाभ जनजातिय समुदाय को नहीं मिल रहा हैं। उन्होंने पेसा कानून के अंतर्गत नियमों को बनाने एवं उन्हें लागू कराने का राष्ट्रपति से आग्रह किया।
मेसा कानून पर भी बात की
राज्यपाल ने नगरीय क्षेत्रों के लिए मेसा कानून का विधेयक जो कि संसद में लंबित है, उसे शीघ्र पारित कराने का भी आग्रह किया। मेसा कानून लागू होने से नगरीय क्षेत्रों में आरक्षण संबंधी नियम विधिवत लागू हो पाएंगे, जिससे जनजातीय समुदाय को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिल पाएगा।
जाति प्रमाणपत्र की दिक्कतों की भी जानकारी दी
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनजातियों की सूची में मात्रात्मक त्रुटि के कारण करीब 22 जनजातीय समुदायों को जाति प्रमाणपत्र मिलने में कठिनाई हो रही है। उन्हें उनके अधिकार नही मिल रहे हैं। उन्होंने इसका शीघ्र समाधान कराने का भी अनुरोध किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...