Google Analytics Meta Pixel भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे मूणत: उठा ले गई पुलिस, जमकर बवाल - Ekhabri.com

भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे मूणत: उठा ले गई पुलिस, जमकर बवाल

डीएसपी से भिड़े प्रदर्शनकारी, 500 कार्यकर्ता गिरफ्तार
रायपुर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, भाजपा जिला और प्रदेश संगठन स्तर के तमाम नेता शामिल हुए। बड़ी तादाद में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी सड़क पर सियासी हंगामा करते दिखे। मंगलवार की दोपहर सभी कार्यकर्ता और नेता पंडरी मेन रोड के पास जीवन बीमा कार्यालय के करीब जमा हुए। ये सभी प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर विरोध जताने विधानसभा घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पहले से ही कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही भाजपा के नेता विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़े। पुलिस के साथ झूमाझटकी शुरू हो गई। धक्का-मुक्की करते हुए नेता आगे बढ़े। 12 फीट ऊंचे बैरिकेड को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने तोड़ दिया, बैरिकेड पर जा चढ़े। सड़क पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी नारेबाजी कर रहे थे। समर्थकों के साथ मौजूद इन नेताओं ने विधानसभा की तरफ कदम बढ़ाए तो पुलिस ने रोका। कुछ देर बाद राजेश मूणत सड़क पर बैठ गए। इनके साथ समर्थक भी सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी ना तो समर्थक उठने को राजी हुए ना ही राजेश मूणत।

 

500 कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

पुलिस अधिकारियों ने राजेश मूणत समर्थकों को बस में ठूंसना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता उठने को राजी नहीं थे तो हाथ पांव पकड़कर पुलिस इन्हें उठा ले गई। कुछ देर बाद पुलिस के अफसर मूणत के पास भी पहुंचे, उनसे सड़क से उठने का आग्रह किया। मूणत ने हाथ जोड़कर सड़क से हटने पर मना कर दिया। फौरन बाद अफसरों ने मूणत को भी हाथ और पैर पकड़ कर उठा लिया, मूणत चिल्लाते रहे और पुलिस उन्हें उठाकर बस में ले गई। करीब 1 घंटे तक चले जबरदस्त हंगामे के बाद पुलिस ने बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के 500 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Read Also  अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

डीएसपी रैंक के अफसरों से धक्का-मुक्की

 

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैरिकेड पार करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। पुलिस के जवानों और डीएापी रैंक के अफसरों से जबरदस्त धक्का मुक्की हुई। कुछ भाजपा कार्यकर्ता पुलिस का ही डंडा छीनकर इसी से पुलिस को धकेल रहे थे। कुछ कार्यकतार्ओं के साथ पुलिसकर्मी तू-तड़ाक पर उतर आए। बहस होने लगी तो पीछे से कार्यकर्ताओं की भीड़ से धक्का दे दिया, कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों को खरोंच आने की खबर है। करीब 1 घंटे तक चले हाईवोल्टेज सियासी हंगामे के बाद भीड़ तितर बितर कर दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...