Google Analytics Meta Pixel राज्य स्थापना दिवस में छत्तीसगढ़वासियों के लिए कई नई योजना शुरु - Ekhabri.com

राज्य स्थापना दिवस में छत्तीसगढ़वासियों के लिए कई नई योजना शुरु

किसान और मजदूर देश की नींव हैं- राहुल गांधी

रायपुर। आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षण राहुल गांधी ने विडियो कान्फरेंस के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने छत्सीगढ़ को कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एक नया माडल राज्य बन रहा है। किसान और मजदूर को देश की नींव है इनके कमजोर होने से देश कमजोर होगा।


राहुल गांधी ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी इसके साथ ही आज राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 1500 करोड़ रूपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं मंत्रीगणों की विशेष मौजूदगी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया में मोबाइल हॉस्पिटल-सह-लैबोरेटरी का शुभारंभ भी हुआ। समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद पी.एल. पुनिया एवं विधायक मोहन मरकाम सहित अन्य विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं जिलों से अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और गरीबों की भलाई के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ये तीनों योजनाएं नींव को मजबूत बनाने और उसकी रक्षा करने वाली है। इससे पूरे देश को मजबूती मिलेगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। चाहे वो किसानों की मदद और जमीन की रक्षा का मामला हो, उद्योग धंधों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण और युवाओं को स्वावलंबी बनाने का काम हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रि-मंडल एवं सहयोगियों की टीम पूरे विजन के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, आदिवासियों के हितों की रक्षा और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करके युवाओं के भविष्य को गढ़ने का काम छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करके आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों एवं युवाओं को भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सुलभ कराई है।

Read Also  Breaking covid19 : पहली बार एक दिन में संख्या 426,रायपुर में 244 मिले,2 मौतें भी

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79 प्रतिशत की गिरावट

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 21 वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक साल में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की बदौलत 67 हजार कुपोषित बच्चे कुपोषण के चक्र से बाहर आ गये हैं । राज्य में कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
हमें खुशी हैं कि पिछड़ेपन और असंतुलित विकास को दूर कर छत्तीसगढ़ के आम लोगों की भावना के अनुरूप विकास करने के छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माताओं की सोच के अनुरूप काम करने में हम सफल हुए हैं। हमने पिछले 22 महीनों में ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया हैं जिसके मूल में छत्तीसगढ़ के गरीब, किसान, वनाश्रित, अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों का उत्थान है। इन योजनाओं के सफल परिणाम सभी क्षेत्रों में अब साफ तौर पर दिखने भी लगे हैं। रोजगार उपलब्धता, कृषि उत्पादन, भू-जल स्तर में वृद्धि, स्वच्छता, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र, जीएसटी के आंकड़े, बिजली उत्पादन आदि में हमारी सफलता राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हो रही हैं। आदिवासी क्षेत्रों में संचालित पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की योजनाओं की सफलता की प्रशंसा नीति आयोग और अन्य नीति निर्माता संस्थाओं ने की है।

उन्होंने कहा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने जो विजन दिया था, उस विजन को हम जमीन पर मूर्तरूप देने में कामयाब हो रहे हैं । राहुल गांधी के न्याय के विजन को हमने जिस तरह से कृषि क्षेत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से मूर्तरूप दिया है। इससे छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण कृषि क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव आये है । हमारी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि सही सोच और नीयत के साथ शुरू की गई कोई योजना लोगों के जीवन में किस तरह सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इसका विलक्षण उदाहरण हैं ।गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए श्री बघेल ने कहा कि हमने गोबर संग्राहकों से गोबर खरीद कर उन्हें अभी तक 39 करोड़ रूपये का भुगतान किया है । इससे छत्तीसगढ़ के गांवो में ग्रामीणों को रोजगार और आय का अतिरिक्त जरिया मिला हैं ।

उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गरीब गोपालकों के जीवन स्तर को उंचा उठाने, उन्हें रोजगार और आय के नये साधन उपलब्ध कराने के लिए बनायी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून से अपने राज्य के किसानों के साथ होने वाले अन्याय को रोकने का पुख्ता उपाय कर दिया हैं। मंडी एक्ट में संशोधन किया है अब हमारे राज्य के किसानों को कोई हानि नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुल 13 हजार 230 करोड़ रूपये की लागत से सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हमने ई-श्रेणी में पंजीयन आरंभ किया हैं। उच्च गुणवत्ता की विद्युत उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। हम आज आदिवासी बहुल बस्तर के बीजापुर जिले में 132/33 के.व्ही. के उपकेन्द्र एवं 87.5 कि.मी. 132 के.व्ही. बारसूर बीजापुर लाईन का भी उदघाटन कर रहे है । मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी अपनी वर्चुअल मौजूदगी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 19 लाख से अधिक किसानों को 1500 करोड़ रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर रहे हैं। इसके पहले हम 21 मई और 20 अगस्त को 1500-1500 करोड़ रूपए की दो किस्त किसानों दी थी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना अंतर्गत हम 52 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू कर रहे हैं। यहां शिक्षा निशुल्क होगी। इन स्कूलों में अभी तक 27 हजार 741 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्लम में रहने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना की भी शुरूआत कर रहे है। इससे स्लम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और श्रमिकों को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह-शाम चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे।

राज्योत्सव के वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं अंत में आभार प्रदर्शन, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, केबिनेट मंत्री सर्वश्री मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, अनिला भेंड़िया, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, मुख्यसचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *