Google Analytics Meta Pixel कोरोना से जिस युवक की मौत, उसके संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव - Ekhabri.com

कोरोना से जिस युवक की मौत, उसके संपर्क में आए 5 लोग भी पॉजिटिव

रायपुर में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। इनमें से पांच लोग कोरोना से मृत बिरगांव निवासी युवक के संपर्क में आए थे। मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उरला, बिरगांव, देवपुरी, कबीर नगर और रामसागर पारा को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इन इलाकों को सील कर दिया है। वहीं बिरगांव में कर्फ्यू लगाने की तैयारी की जा रही है।

रायपुर के वीवाय अस्पताल में 29 मई को कोरोना से बिरगांव निवासी युवक की मौत हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालना शुरू किया। इस बीच 194 से अधिक लोगों को लक्षण के आधार पर संदेही के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से पांच की कांटेक्ट हिस्ट्री मृत युवक से होने की सामने आई है। बिरगांव का एक और उरला के दो युवक कोरोना से मृत युवक के प्राइमरी कांटेक्ट हिस्ट्री में शामिल थे।

एक 15 वर्षीय किशोरी उसी वीवाय अस्पताल में इलाज कराने गई थी, जहां युवक की कोरोना से मौत हुई। इस अस्पताल की एक रिसेप्शनिस्ट युवती भी संक्रमित मिली है। जिस तरह से संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि यह संक्रमण अन्य लोगों में भी सामने आएगा। तीन अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक रामसागर पारा की महिला, तिल्दा का प्रवासी श्रमिक और कबीर नगर का पुरुष है।

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एक किलोमीटर के दायरे में आवा-जाही बंद कर दी गई है। आवश्यक सेवाएं देने वाले लोगों जा सकेंगे, जिनकी हिस्ट्री रखी जाएगी।

Read Also  Big Breaking News: सरकार ने दीवाली के पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छटवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए

 

केस-1 : शहर के रामसागर पारा की 25 वर्षीय महिला एम्स में अपने आठ महीने के बच्चे का इलाज कराने गई थी। सैंपल जांच में महिला पॉजिटिव मिली। बच्चे को संक्रमण नहीं है।

केस-2ः जिले के तिल्दा निवासी प्रवासी श्रमिक का लक्षण के आधार पर सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया।

केस-3 : कबीर नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष उत्तर प्रदेश से आया था। लक्षण के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया।

केस-4ः बिरगांव निवासी 30 साल का युवक उरला की फैक्ट्री में कार्यरत था। कोरोना से जिस श्रमिक की मौत हुई उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री में वह था। जांच के बाद यह पॉजिटिव मिला है।

केस-5ः कोरोना संक्रमण से युवक की मौत के बाद वीवाय अस्पताल में ओपीडी के रिसेप्शन में कार्यरत युवती का सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

केस-6: देवपुरी की 12वीं की पढ़ाई कर रही 15 वर्षीय छात्रा इलाज के लिए अस्पताल गई थी। युवक की कोरोना से मौत के बाद अस्पताल की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर इसका सैंपल लिया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

केस-7: उरला निवासी दूसरा युवक मेटल पार्क में कार्यरत था। कोरोना से मृत युवक के संपर्क में आने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है।

केस-8: मैटल पार्क खमतराई में कार्यरत तीसरा युवक भी कोरोना से मृत युवक के कांटेक्ट में रहा। पांच दिन बाद इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *